Last Updated:
Machhar Bhagane Ke Upay: गर्मी में यदि मच्छरों की फौज से बचना चाहते हैं, तो घर में इन 5 पौधे को आज ही लगा लें. इससे मच्छर घर में घूसने से भी डरेंगे. नेचुरल होने के कारण ये उन लोगों के लिए एक सेफ ऑप्शन है, जिन्हें क्वाइल-अगरबत्ती के धुंए से प्रॉब्लम होती है.
Machhar Bhagane Wala Plant: गर्मी के मौसम के साथ मच्छर का आतंक भी साथ आता है. घर को पूरी तरह से पैक करके रखने कि बाद भी मच्छर अपना रास्ता खोज ही लेते हैं. कई बार तो मच्छर मारने वाली क्वाइल और अगरबत्ती जलाने पर भी कोई असर नहीं दिखता है.
ऐसे लोग जिन्हें एलर्जी या सांस की दिक्कत है, उन्हें धुएं से परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मच्छरों को भगाने के लिए कुछ नेचुरल उपाय किया जाया. इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे 5 पौधों की जानकारी लेकर आए हैं, जो मच्छरों को भगाने का काम करते हैं.
मच्छर भगाने वाले पौधे
तुलसी
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ये पौधा मच्छर को दूर रखने का भी काम करते हैं. तुलसी का पौधा बहुत ही आसानी से उग जाता है और गर्मी के मौसम सर्वाइव कर लेता है. इसे अगर आप अपने घर के दरवाजे या खिड़की के पास रखते हैं, तो आपको मच्छरों को भगाने की चिंता से फ्री रहेंगे.
लैवेंडर
लैवेंडर का पौधा बहुत कम घरों में ही देखने के लिए मिलता है. हालांकि इसका फूल और सुगंध काफी लोगों का पसंदीदा होता है. इसका एक गुण ये भी है कि इसके आसपास मच्छर नहीं आते हैं. ऐसे में ये आपके घर लिए बहुत परफेक्ट यदि आप बहुत ज्यादा मच्छरों से परेशान रहते हैं.
पुदीना
मच्छर भगाने वाले पौधों में पुदीना भी शामिल है. इसके पत्ते सिर्फ शरीर को अंदरूनी रूप से गर्मी में ठंडा रखने का ही काम नहीं करते हैं, बल्कि इसकी तेज खुशबू के कारण मच्छर भी इनसे दूर रहते हैं.
लेमनग्रास
लेमनग्रास आपके पूरे बगीचे में मच्छरों को दूर रखने का एक प्रभावी उपाय है. ये पौधा बहुत ही घना होता है, इसलिए लोग इसे अपने गार्डन में शॉ प्लांट के रूप में भी लगाते हैं. इसकी खास बात है कि ये किसी भी मौसम में हरभरा रह सकता है.
रोजमेरी
रोजमेरी के पत्तों का इस्तेमाल कुकिंग में भी किया जाता है. लेकिन ये पौधा आपको मच्छरों के लिए एक नेचुरल रेपलेंट का भी काम करता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.