Ramadan 2026: रमजान का 24वां रोजा 14 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026 24th Roza Sehri Iftar Time: रमजान के पाक महीने में अकीदमंद अल्लाह की इबादत में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं. अब रमजान का महीने भी धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंचने लगा है. इस बीच 14 मार्च को रोजेदार माह-ए-रमजान का चौबीसवां रोजा रखेंगे.

रमजान मुकद्दस और बरकतों वाला महीना है, जिसे मुसलमान अकीदत और एहतराम के साथ मनाते हैं. पूरे महीने नेक काम, रोजा, संयम, नमाज, तरावीह की जाती है और अधिक से अधिक समय इबादत में बिताया जाता है.

रमजान का चौबीसवां रोजा: आखिरत की फजीलत

शनिवार, 14 मार्च को रमजान का 24वां रोजा . साथ ही इस समय रमजान का यह तीसरा और आखिरी अशरा भी चल रहा है, जिसे ‘ जहन्नम से आजादी का अशरा’ कहा जाता है. यह समय इबादत, आत्म-चिंतन और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए बेहद खास होता है.

रमजान के आखिरी दिनों में इबादत का जज्बा अपने चरम पर होता है. वहीं चौबीसवां रोजा रोजेदारों को यह याद दिलाता है कि, यह पाक महीना अब धीरे-धीरे विदा होने वाला है, इसलिए जो समय बचा है, उसमें नेकियां बटोर लेनी चाहिए और पूरे रमजान किए नेक कामों को जीवनभर याद रखना चाहिए.

साथ ही रमजान के आखिरी दिनों में कोशिश करें कि आपकी जुबान से किसी का दिल न दुखे. क्योंकि इबादत सिर्फ भूखे रहने (रोजा) का नाम नहीं, बल्कि अपने अखलाक (व्यवहार) को संवारने का भी है.

Ramadan 2026: रमजान का 23वां रोजा 13 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

रमजान में हर दिन की शुरुआत सहरी से होती है और पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (14 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (14 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (14 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:13 AM 06:30 PM
नोएडा (Noida) 05:12 AM 06:29 PM
चेन्नई (Chennai) 05:06 AM 06:20 PM
लखनऊ (Lucknow) 04:59 AM 06:15 PM
पुणे (Pune) 05:30 AM 06:45 PM
मुंबई (Mumbai) 05:34 AM 06:49 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:12 AM 06:27 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:31 AM 05:56 PM
पटना (Patna) 04:43 AM 05:59 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:42 AM 05:57 PM
जयपुर (Jaipur) 05:19 AM 06:36 PM
इंदौर (Indore) 05:21 AM 06:36 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:16 AM 06:31 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:34 AM 06:49 PM
सूरत (Surat) 05:34 AM 06:48 PM
कानपुर (Kanpur) 05:02 AM 06:18 PM
जम्मू (Jammu) 05:20 AM 06:39 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:13 AM 06:31 PM
रांची (Ranchi) 04:43 AM 05:58 PM

ये भी पढ़ें: Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *