आज के समय में फैशन सिर्फ महंगे कपड़ों से नहीं बल्कि स्टाइल करने का तरीका भी मायने रखता है। अक्सर हमें अपनी पसंद की जींस तो मिल जाती है, लेकिन एक समस्या जो आती है वह है जींस की फिटिंग। ढीली जींस को फिट करने के लिए बेल्ट लगाते हैं। कई बार कुछ ड्रेस के साथ बेल्ट लगाना सही नहीं लगता है और लुक भी खराब हो जाता है।
खासकर जब जींस के साथ सॉर्ट कुर्ती, क्रॉप टॉप या टक इन शर्ट पहन रही हैं। तो बिना बेल्ट के जींस को टाइट करने के बहुत सारे हैक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर आप लूज जींस की एकदम परफेक्ट फिटिंग पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: DIY Hair Colour Hack: चुकंदर-मेहंदी से पाएं Salon जैसा बरगंडी रंग, जानें ये सीक्रेट तरीका
इस ट्रिक से जींस को करें फिट
बटन लूप ट्रिक सबसे कारगर और पुराना तरीका है। इसके लिए आपको सुई-धागे की जरूरत भी नहीं होती है।
ऐसे करें जींस की फीटिंग
जींस के बटन को बंद करने से पहले बटन को पास वाले बेल्ट लूप के अंदर फंसाएं।
फिर बटन को इसके असली छेद में लगाएं।
इससे कमर का घेरा थोड़ा कम हो जाएगा और कमर पर जींस टिक जाती है।
हाई-वेस्ट जींस पर यह ट्रिक बेहतरीन काम करती है।
रिबन या शू लेस का इस्तेमाल
अगर बैगी जींस ढीली है, तो इसकी फिटिंग के लिए आप शू-लेस या रिबन वाला तरीका अपना सकती हैं, तो आइए जानते हैं इसका कैसे इस्तेमाल करें।
जींस को फिट करने के लिए कलरफुल जूते का फीता या पतला सा रिबन लें।
इसे जींस के पीछे के दो-तीन बेल्ट लूप्स में से डालें और पीछे की ओर ही एक गांठ बांध लें।
यह तरीका भी बेल्ट की तरह काम करता है, लेकिन जींस के अंदर छिप जाता है।
आप इसको अपनी शर्ट या टी-शर्ट के नीचे आसानी से छिपा सकते हैं।
रबर बैंड से टाइट करें जींस
जींस की फिटिंग के लिए इसकी बटन में एक रबर बैंड लगाएं और इसको बटनहोल के अंदर फंसा दें।
इससे कमर टाइट हो जाएगी, यह ट्रिक तब काम आती है, जब जींस थोड़ी ढीली हो जाती है।
सेफ्टी पिन से करें फीटिंग
अगर आपको जल्दबाजी में कहीं निकलना है और तो ढीली जींस आपको परेशान कर रही है, तो आप जींस को टाइट करने के लिए सेफ्टी पिन वाला तरीका अपना सकती हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
इसके लिए जींस को पीछे से हल्का मोड़कर अंदर की ओर से सेफ्टी पिन लगा दें।
इस हैक से जींस परफेक्ट दिखेगी और सिलाई भी नहीं करनी पड़ेगी।
अच्छी क्वालिटी का पिन इस्तेमाल करें, इससे यह मुड़ेगी नहीं।
.