Last Updated:
Success Story: दिल्ली की रहने वाली प्रश्मा कंवर सिंह ने 16 साल कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद ‘कारा-कारा’ नामक एनर्जी ड्रिंक बनाई, जिसमें ब्राह्मी, अश्वगंधा और विटामिन्स हैं. यह तनाव कम करती है और सेहत को फायदा पहुंचाती है. बता दें कि उन्होंने 75 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप किया है.
नई दिल्ली : कॉरपोरेट सेक्टर का तनाव हर कोई जानता है. वर्क प्रेशर और समय से अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव हर किसी पर होता है. ऐसे में कई लोग इस दबाव और तनाव को दूर करने के लिए चाय- कॉफी का सहारा लेते हैं. जो कि सेहत को नुकसान पहुंचाता है. ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की रहने वाली प्रश्मा कंवर सिंह के साथ. जिन्होंने 16 साल कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों का दर्द जाना. इसके बाद बना दी एक ऐसी एनर्जी ड्रिंक, जिसमें कई जड़ी बूटियां हैं.
बता दें कि पीने में इसका स्वाद कोल्ड ड्रिंक जैसा ही है. इसे पीने के बाद आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे. यही नहीं, इसे 8 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के लोग तक पी सकते हैं. यशोभूमि द्वारका में आयोजित स्टार्टअप के महाकुंभ में प्रश्मा अपने इस नए स्टार्टअप को लेकर पहुंची तो लोगों ने इस ड्रिंक को पीकर उन्हें बताया कि यह ड्रिंक सच में काफी तनाव को कम करती है और आपको हल्का महसूस कराती है.
75 लाख का पैकेज छोड़कर शुरू किया स्टार्टअप
प्रश्मा ने बताया कि उन्होंने 16 साल अपनी जिंदगी के कॉरपोरेट सेक्टर को दिए. इस दौरान उनका जो पैकेज था. वह 75 लाख रुपए का था, लेकिन इस नौकरी में उन्हें काफी तनाव मिला. क्योंकि कॉरपोरेट सेक्टर में हमेशा वर्क प्रेशर होता है. टारगेट पूरा करने का दबाव होता है. समय पर ऑफिस पहुंचना. कभी-कभी तो ओवर टाइम तक इसमें करना पड़ता है. ऐसे में वह अपने तनाव को दूर करने के लिए चाय कॉफी का सहारा लेती थी. जबकि कुछ दूसरे साथी सिगरेट का सहारा लेते थे.
उन्होंने सोचा, क्यों ना कॉरपोरेट सेक्टर में जो लोग काम करते हैं. उनके लिए कोई ऐसी ड्रिंक बनाई जाए और कॉरपोरेट सेक्टर के ऑफिस तक पहुंचाई जाए, जिसे पीकर लोगों की सेहत को नुकसान भी ना हो और उनका तनाव भी कम हो जाए. इसके लिए उन्होंने काफी रिसर्च की और तमाम जड़ी बूटियां से एक ऐसी एनर्जी ड्रिंक बनाई, जिसका नाम है ‘कारा-कारा’ रखा हुआ है.
इन जड़ी बूटियां से बनाई गई है एनर्जी ड्रिंक
प्रश्मा कंवर सिंह ने बताया कि इस एनर्जी ड्रिंक में प्रोटीन है. ब्राह्मी और अश्वगंधा है. इसमें विटामिन बी-5, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12, सोडियम, मैग्नीशियम और बेहद कम मात्रा में शुगर का भी इस्तेमाल किया गया है. इसकी कीमत 119 रुपए से शुरू है. फिलहाल अभी ऑफलाइन उनका शोरूम चल रहा है. उन्होंने बताया कि इसे पीने में इसका स्वाद एक कोल्ड ड्रिंक जैसा ही लगेगा, लेकिन यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएगा और आपके तनाव को कम करने में आपकी मदद करेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
.