भास्कर संवाददाता| सोमाखेड़ी गांव से 2 किमी दूर शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में किसान गबू पाटीदार व अशोक पाटीदार के खेत में तैयार 2 बीघा की गेहूं फसल जल गई। किसानों ने बताया फसल कटाई के मुहाने पर थी। आग से आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया गुरुवार दोपहर 1.20 बजे खेत में अचानक आग लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचा। आग तेजी से फैलने लगी। इसे देखते किसानों ने 4 ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर आग को आगे बढ़ने से रोका। ग्रामीणों ने समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। राकेश चौहान ने आगजनी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5 पंचायतों का क्लस्टर बनाकर एक दमकल तैनात करने की मांग की। .