- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (13 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
13 मार्च, शुक्रवार को वृष राशि वालों का पैतृक या पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। तुला राशि वालों को करियर से जुडी परेशानी में राहत मिल सकती है। धनु राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और भाग्य का साथ मिल सकता है। मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- नजदीकी लोगों के साथ किसी खास मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को अमल में लाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। युवा वर्ग अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य से जुडे कामों पर फोकस बनाए रखे। आज सही दिशा में किया गया प्रयास आगे अच्छा परिणाम दे सकता है। नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्च भी अधिक रहेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए भी समय निकालना जरूरी है। जल्दबाजी या भावुक होकर फैसला लेना ठीक नहीं रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति अभी सामान्य रहेगी। मीडिया, आर्ट, पब्लिकेशन और क्रिएटिव फील्ड से जुडे लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी न होने दें। अपने काम को पूरी लगन और तन्मयता से करना आपको आगे और उपलब्धियां दिलाएगा। लव- घर में आपसी संबंधों के बीच सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- दांतों का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- कोई पैतृक या पारिवारिक मामला आज सुलझ सकता है, जिसमें वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए युवाओं को कई उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। इससे मन को सुकून मिलेगा और सोच में सकारात्मकता आएगी। नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों पर खर्च बढ़ाने से बचें। किसी करीबी रिश्तेदार से जुडी अप्रिय खबर मिलने से मन दुखी रह सकता है। ऐसे समय में अपना मनोबल बनाए रखना जरूरी है। केवल योजनाएं बनाकर समय खराब न करें, बल्कि उन्हें अमल में भी लाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न रखें। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखें। पार्टनरशिप के काम में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी करने वालों का किसी बड़े प्रोजेक्ट में किया गया काम तारीफ के काबिल रहेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच आपसी समझ और प्यार घर में खुशहाली बढ़ाएंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। नियमित एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक क्षेत्र में आपकी कार्यशैली से प्रतिष्ठा बनी रहेगी और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी भी योजना को अमल में लाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होने के संकेत हैं। नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा, वरना परेशानी बढ़ सकती है। कुछ विरोधी जलन की भावना से आपके खिलाफ नकारात्मक बातें फैला सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। आवेश में आकर कोई प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज अपने महत्वपूर्ण काम कुछ समय के लिए टालकर रखना बेहतर रहेगा। मौजूदा कामों की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। नौकरी में छोटी सी गलती भी अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती है। लव- परिवार के लोग एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे, जिससे घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ शाम का समय बहुत खुशनुमा बीतेगा। स्वास्थ्य- शरीर में थोड़ी कमजोरी रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें और कुछ समय प्रकृति के बीच भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- निजी कामों के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों से भी जुडे रहें। इससे सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बहुत उपयोगी बातें सीखने को मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा आएगी और आगे बढ़ने का उत्साह भी बढ़ेगा। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, वरना आपकी छवि और मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को काम में बदलने के लिए जरूरत से ज्यादा सोच-विचार में समय खराब न करें। युवा वर्ग को अपना लक्ष्य पाने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- कारोबार में बढ़ोतरी के लिए व्यवस्था में कुछ बदलाव करना जरूरी होगा। इससे स्थितियों में सुधार आएगा। अभी भविष्य की किसी योजना में निवेश करने का समय अनुकूल नहीं है। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। कोई अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना भी है। लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह माहौल को सकारात्मक बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी, जुकाम और वायरल जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या को हल करने में सफल रहेंगे। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे, इसलिए बहुत ज्यादा परेशानी नहीं होगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि आय के मुकाबले खर्च अधिक रहने से मन कुछ उदास रह सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। इस समय कार्यस्थल पर अपनी पूरी मौजूदगी बनाए रखें और किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। नौकरीपेशा लोग किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो सकते हैं। लव- परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ जरूरत से ज्यादा मेलजोल रखना उचित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। तुरंत इलाज लें और अपना पूरा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- सामाजिक और पारिवारिक दिनचर्या सुखद रहेगी तथा आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटने का प्रयास करें। इससे आप अपने निजी कामों के लिए भी अच्छा समय निकाल पाएंगे। संतुलन बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- ज्यादा कार्यभार और व्यस्तता की वजह से चिड़चिड़ापन रह सकता है। ध्यान रखें कि अपने निजी कामों के साथ-साथ रिश्तों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। व्यवसायिक तनाव की वजह से घर का माहौल भी कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखें।
व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में बीतेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके फैसले सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे। सरकारी सेवा से जुडे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी में फंसने का डर है, इसलिए बहुत सावधान रहें। लव- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर संबंधों से खुद को दूर रखें, वरना मान-हानि हो सकती है। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। किसी प्रकार का इंफेक्शन होने की आशंका है। लापरवाही करना नुकसानदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आपकी मध्यस्थता से पारिवारिक या सामाजिक कोई मामला सुलझ सकता है। आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना भी होगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। एडमिशन से जुडी कोई परेशानी चल रही है, तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखें। हालांकि धैर्य और समझदारी से आप हालात को जल्दी सामान्य भी कर लेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें। अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से चल रही व्यवसायिक परेशानियों का समाधान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में घर के किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगी। ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए काम में सतर्कता रखें। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी से जुडी कोई शुभ सूचना मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम न लें। तनाव और थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं और सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज दोनों जगह आपकी सराहना होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मामला भी हल हो सकता है। युवाओं को अपने भविष्य से जुडी मेहनत का सही परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नियम और अनुशासन अपनाना जरूरी होगा। जीवन में सब कुछ होते हुए भी भीतर कुछ खालीपन महसूस हो सकता है। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी न होने दें और खुद को व्यस्त रखें। यह समय खुद को मजबूत बनाने का है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वालों की ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। लव- पारिवारिक सदस्यों के प्रति सहयोग की भावना रखें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- कफ, खांसी और गले में इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। तुरंत इलाज लेना जरूरी है। प्राकृतिक चीजों का सेवन बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- आज किस्मत हर मामले में आपका साथ दे सकती है। जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ था, उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। विरोधी भी आपके साहस और आत्मविश्वास के सामने कमजोर पड़ेंगे। यह दिन आपके लिए उपलब्धि और आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। नेगेटिव- किसी भी स्थिति में अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। वाद-विवाद और बहस से दूर रहें। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना भी आसान नहीं होगा। इसलिए पैसों की योजना बनाकर चलें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। यह समय धैर्य और शांति से बिताने का है। कोई दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। इससे व्यवसाय से जुडी अच्छी जानकारी भी मिलेगी। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। आपसी मेलजोल से दिनभर के तनाव और थकान से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से बचाव रखना जरूरी है। त्वचा से जुडा कोई इंफेक्शन हो सकता है, इसलिए साफ-सफाई और सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का माहौल सुकूनभरा और शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि यह समय बहुत व्यस्तता और मेहनत वाला है, फिर भी आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे, जिससे घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह की अनदेखी न करें। उनका मान-सम्मान बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- लंबित कामों को समय पर पूरा कर लें, वरना व्यवसाय में किसी खास काम को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं। इससे परेशानी महसूस होगी। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। इसलिए अपने काम और व्यवहार दोनों में संतुलन बनाए रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए सुकून देने वाली रहेगी। लव अफेयर्स के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही की वजह से पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। संतुलित दिनचर्या बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभः – पॉजिटिव- कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसकी वापसी संभव है। विवादित मामलों को आपसी समझदारी से सुलझाने का यह अच्छा समय है। घर में रिश्तेदारों का आगमन रहेगा। निजी गतिविधियों के लिए भी आप अच्छा समय निकाल पाएंगे। इससे मन हल्का और संतुलित रहेगा। नेगेटिव- किसी भी जोखिम भरे काम से दूर रहें। लापरवाही में आकर कानूनी नियमों का उल्लंघन न करें। जल्दी आवेश में आ जाने से आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। राजनीतिक मामलों में दखल देने से बचें। संयम ही आज आपका सबसे मजबूत पक्ष रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार से जुडा कोई बड़ा फैसला लेने में असमंजस रह सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भरोसेमंद और करीबी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों के अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए बहुत संतुलन से चलें। लव- दांपत्य जीवन में संबंधों के प्रति ईमानदार रहें और दिल से अपने फर्ज निभाएं। विपरीत लिंगी मित्रों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- थकान को हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। वैसे स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा और यह मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट-कचहरी से जुडे मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज आपका आत्मविश्वास और सामाजिक प्रभाव दोनों मजबूत रहेंगे। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदारी से जुडी अप्रिय खबर मिलने से मन दुखी हो सकता है और उसका असर निजी जीवन पर भी पड़ेगा। इसलिए मनोबल बनाए रखना जरूरी है। भावुक होकर फैसले लेने से बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें, या जरूरत हो तो कुछ समय के लिए टाल दें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस से जुडी योजनाओं पर अच्छी बातचीत हो सकती है। लव- पारिवारिक समस्याओं को समय रहते सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वस्थ बने रहने के लिए योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। सकारात्मक बने रहना भी आपके लिए बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 7
.
