ग्वालियर में 21 साल की महिला ने लगाई फांसी: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप; केस दर्ज – Gwalior News


ग्वालियर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित घुरैया मार्केट की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय किरन पत्नी पुष्पेन्द्र लोधी ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का कहना है कि किरन का विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर गुरुवार रात ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *