प्रेमानंद महाराज ने 13 साल में छोड़ा था घर… प्रभावित हुआ 10वीं का छात्र, उठाया ऐसा कदम

Last Updated:

इंदौर में खजराना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्र ने संत प्रेमानंद महाराज आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर घर छोड़ दिया. घर छोड़ने से पहले उनसे अपने माता-पिता को एक भावुक पत्र भी लिखा है. वह अपने घर से 500 रुपए लेकर गया. पत्र में उसने लिखा है कि उसका दोस्त यह पैसे लौटा देगा.

Zoom

प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर छात्र ने छोड़ा घर

रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता/इंदौर

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर एक नाबालिग ने अपना घर छोड़ दिया. खजराना थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाले छात्र ने घर छोड़ने से पहले अपने माता-पिता को पत्र भी लिखा. नाबालिग का नाम रुद्र पांडे बताया जा रहा है, जो 10वीं का छात्र था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज ने सिर्फ 13 साल की उम्र में सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया था. इसके बाद अध्यात्म की खोज में उन्होंने संन्यास का मार्ग अपना लिया था. अब कुछ वैसे ही कदम इंदौर के नाबालिग ने उठाया है.

छात्र ने लिखा है कि
पत्र में उसने लिखा है कि मैं रुद्र पांडे. महाराज जी आपके चरणों में आ रहा हूं. मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं. मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना. आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं चलता हूं. रुद्र पांडे घर से जाते समय कुछ पैसे भी लेकर गया और उसने पत्र में लिखा है कि वह पैसे उसका दोस्त माता-पिता को लौटा देगा.

ड्राइवर हैं लड़के के पिता
पत्र में छात्र ने लिखा कि मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं. मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना. आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया. अब मैं चलता हूं. आप लोग यह मत समझना है कि गलत रिजल्ट या फिर डांट फटकार की वजह से घर छोड़ रहा हूं. लड़के के पिता ड्राइवर हैं. अचानक इस तरह से लड़के के घर से चले जाने की वजह से लड़के परिजन बहुत चिंतित हो रहे हैं.

पुलिस ने दर्ज कर लिया मामला
फिलहाल खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें लड़का अपने घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस संभावित स्थानों पर बालक की तलाश भी कर रही है. पुलिस आस-पास के क्षेत्रों के कई सीसीटीवी भी देख रही है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *