Gold Price: एक तरफ Middle East में जंग छिड़ी है ईरान तेल के दाम 200 डॉलर तक ले जाने की धमकी दे रहा है और दूसरी तरफ सोने के दाम गिर रहे हैं अब यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन यही हो रहा है. आइए समझे कि माजरा क्या है? और क्या यह वक्त सोना खरीदने का सही मौका है?
जंग होती है तो सोना महंगा होता है तो फिर इस बार सस्ता क्यों?
आमतौर पर जब दुनिया में तनाव बढ़ता है तो लोग सोने में पैसा लगाते हैं. सोने को ‘safe haven’ यानी सुरक्षित ठिकाना माना जाता है लेकिन इस बार खेल पलट गया.
ईरान की जंग से तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए. इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ने का डर है. जब महंगाई बढ़ती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी Fed ब्याज दरें नहीं घटाता और जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो डॉलर मजबूत होता है.
Goldman Sachs ने भी साफ कह दिया है कि अब Fed सितंबर से पहले ब्याज दर नहीं घटाएगा और अब इसी खबर ने सोने को नीचे खींच लिया.
भारत में कितना सस्ता हुआ?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 16,347 रुपये प्रति ग्राम है.
MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स आज ₹283 गिरकर 1,61,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया
चांदी भी ₹1,991 टूटकर 2,66,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है यह पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद एक छोटी सी राहत मिली है.
पर सवाल ये है कि क्या अभी खरीदें?
देखिए जंग लंबी खिंची तो सोना फिर उछलेगा ! Strait of Hormuz बंद हुआ तो तेल और महंगाई दोनों बेकाबू होंगे सोने की मांग फिर बढ़ेगी और अब साथ ही शादी का सीजन नजदीक है घरेलू मांग बढ़ेगी. जैसे रुपया कमजोर हो रहा है विदेश में सोना सस्ता हो भी जाए तो भारत में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत डॉलर और ब्याज दर की कहानी फिलहाल सोने के लिए रुकावट है भले ही जमीन पर जंग जारी हो मतलब जंग का फायदा सोने को तभी मिलेगा जब डॉलर कमजोर हो.
Experts का कहना है कि खरीदने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदें – अगर आप लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं तो यह गिरावट एक अच्छा मौका है. लेकिन अगर short-term में मुनाफा चाहते हैं तो शुक्रवार का PCE डेटा और अगले हफ्ते के Fed संकेत देखकर फैसला करें.
ये भी पढ़ें:
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
.