सिर्फ 10 मिनट में महकेगा आपका बेडरूम, अपनाएं फ्रेश रखने के 5 क्विक ट्रिक्स

Last Updated:

How To Make Bedroom Smell Good: एक फ्रेश और सुंदर बेडरूम के लिए महंगे सामान की नहीं, बल्कि इन छोटी-छोटी ‘क्विक ट्रिक्स’ की जरूरत होती है. ये आसान तरीके न केवल आपके कमरे को महकाएंगे, बल्कि आपको मानसिक शांति और सुकून भरी नींद भी देंगे.

Zoom

जानें कैसे पुराने तकिए और बेकिंग सोडा का एक छोटा सा इस्तेमाल आपके कमरे की रंगत किस तरह बदल सकता है.

How To Make Bedroom Smell Good : गर्मी आते ही रात के समय बिस्तर से एक अजीब सी स्मेल आने लगती है. कई बार तकिए पर सिर रखते ही नींद गायब हो जाती है और रात भर करवटें बदलते हुए समय कटता है. क्या आपको लगता है कि इसकी वजह इनसोमनिया (नींद न आना) हो सकती है? शायद नहीं! दरअसल, यह पाया गया है कि हम घर के फर्श, दीवार और फर्नीचर की तो रोज अच्छी तरह सफाई करते हैं, लेकिन बेडरूम के रखरखाव में अक्सर लापरवाही कर जाते हैं. इसकी वजह से कमरे में एक भारीपन आ जाता है और सुकून की नींद नहीं आती. तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि आप मिनटों में अपने बेडरूम को कैसे फ्रेश बना सकते हैं और उसे एक ‘लक्जरी लुक’ दे सकते हैं.

बेडरूम को ऐसे रखें फ्रेश और खुशबूदार(How To Make Bedroom Smell Good)-

1. तकियों की ‘लाइफ’ चेक करें-
अक्सर हम एक ही तकिए को सालों-साल इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे उसकी सॉफ्टनेस खत्म हो जाती है और वह आपकी गर्दन को सही सपोर्ट नहीं दे पाता. इसे चेक करने के लिए एक ’30 सेकंड टेस्ट’ करें. अपने तकिए को बीच से मोड़कर 30 सेकंड तक दबाएं और फिर छोड़ दें. अगर वह तुरंत अपनी पुरानी शेप में वापस आ जाता है (Bounce back), तो वह ठीक है. लेकिन अगर वह पिचका रह जाता है, तो समझ लीजिए कि अब नया तकिया लाने का वक्त आ गया है. नया और फूला हुआ तकिया बिस्तर को एक आलीशान लुक देता है.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *