Adani Enterprises से लेकर UCO बैंक तक… आज रडार पर रहेंगे ये स्टॉक्स, देखें पूरी लिस्ट

Stocks to watch: घरेलू शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76863.71 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, 395 अंक फिसलकर निफ्टी की क्लोजिंग 23866.85 पर हुई. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली को इस गिरावट के पीछे जिम्मेदार ठहराया गया. आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अलग-अलग वजहों से कारोबार के दौरान निवेशकों के फोकस में रहने वाले हैं. आइए इस पर एक नजर डालते हैं.

Adani Enterprises

अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी अडानी रोड ट्रांसपोर्ट ने डी पी जैन TOT टोल रोड्स के बाकी बचे 49 परसेंट शेयर्स भी खरीद लिए हैं. यानी अब डी पी जैन TOT टोल रोड्स पर पूरी तरह से अडानी ग्रुप का मालिकाना हक होगा. शेयरों की खरीदारी के साथ कंपनी ने 100 परसेंटऑप्शनली कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर्स भी खरीद लिए. यह प्रोजेक्ट हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है.

Waree Renewable Technologies

कंपनी ने 300 MWac / 420 MWp के ग्राउंड-माउंटेड सोलर PV प्लांट के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) काम करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. यह प्रोजेक्ट कारोबारी साल 2027–28 के दौरान पूरा होने वाला है. इसके चलते आज कंपनी के शेयर फोकस में रहने वाले हैं.

GAIL

सरकारी गैस कंपनी GAIL (Gas Authority of India Limited) ने ओमान से लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का कार्गो खरीदा है ताकि देश में नैचुरल गैस की सप्लाई बनी रहे और इसमें कोई कमी न आए. गेल का यह कदम दिखाता है संकट की घड़ी में कंपनी किस कदर सक्रियता के साथ काम कर रही है. 

Indian Oil Corporation

कंपनी के शेयर आज Ex-Dividend पर ट्रेड करेंगे. IOC अपने निवेशकों को दूसरी बार डिविडेंड देने जा रही है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 मार्च की तय की गई है.  

UCO Bank

बैंक ने 10 मार्च से सभी समय के लिए अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी कि बैंक ने तय किया है कि 10 मार्च से उसकी उधारी दरें वैसी ही रहेंगी जैसी पहले थीं. ऐसे में यूको बैंक से लिया गया आपका लोन अगर MCLR से जुड़ा हुआ है, तो उसकी EMI में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. 

Tips Music

हरि नायर ने नए मौकों की तलाश में 30 अप्रैल, 2026 से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में अब एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश तौरानी और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सुशांत डालमिया मिलकर नायर की जिम्मेदारियां संभालेंगे. कंपनी ने नए CEO को पहचानने और नियुक्त करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है.

Brigade Enterprises

ब्रिगेड ग्रुप ने देवनहल्ली में 25 एकड़ के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, ब्रिगेड इंडस्ट्रियल पार्क के लॉन्च के साथ इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट में अपनी एंट्री की घोषणा की है. इसके तहत कंपनी को लगभग 2 मिलियन स्क्वायर फीट लीज पर देने लायक जगह मिलेगी. 

Polycab India

आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2024–25 के लिए पॉलीकैब इंडिया के खिलाफ टैक्स डिमांड को 327.47 करोड़ रुपये से घटाकर 57.58 करोड़ रुपये कर दिया है. इस खबर का शेयरों पर असर दिख सकता है.

InterGlobe Aviation

कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स के 10 मार्च से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया कुछ समय के लिए मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

गिरते बाजार में पेनी स्टॉक का जलवा, 5 परसेंट के अपर सर्किट पर हुआ लॉक; कीमत 82 पैसे 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *