मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को सतना पहुंचे। उन्होंने वहां भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचय करते …और पढ़ें
HighLights
- कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ज्ञान, अधिकारियों से अनावश्यक न उलझें
- सतना में कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को अपने प्रभार वाले जिले सतना पहुंचे। उन्होंने वहां भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचय करते हुए उन्हें जिम्मेदारी और विनम्रता का पाठ पढ़ाया। कहा कि जब किसी को संगठन में जिम्मेदारी मिलती है तो उसे अहंकार त्यागकर विनम्र भाव से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी है, इसलिए अधिकारियों के साथ अनावश्यक रूप से टकराव की स्थिति न बनने दें। कोई अधिकारी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनता तो जिलाध्यक्ष को सूचित करें। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता तो उच्च स्तर पर इसे देखा जाएगा।
मंत्री विजयवर्गीय ने इस दौरान उन कार्यकर्ताओं की भी सराहना की जो बिना किसी पद या पहचान के पर्दे के पीछे रहकर संगठन और देश के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जो न कभी सरपंच बने, न सांसद-विधायक, लेकिन वे लगातार समाज और संगठन के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर भीड़ ने थाने पर किया हमला, फेंके पेट्रोल बम, कार जलाई
मंत्री ने विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सेवा भारती का उदाहरण देते हुए कहा कि ये संगठन समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
.