Rewa में सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें, बुकिंग की सीमा 15 से बढ़ाकर 28 दिन की गई

रीवा में इन दिनों रसोई गैस को लेकर भारी किल्लत देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का सीधा असर अब स्थानीय स्तर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 10:31:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 10:31:00 PM (IST)

Rewa में सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें, AI Generated Image

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले में इन दिनों रसोई गैस को लेकर भारी किल्लत देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का सीधा असर अब स्थानीय स्तर पर गैस सप्लाई पर पड़ने लगा है। जिले में गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: बढ़ी समय सीमा

गैस कंपनियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा में बड़ा बदलाव कर दिया है। पहले जहाँ उपभोक्ता 15 दिनों के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक कर सकते थे, अब उस सीमा को बढ़ाकर 25 से 28 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं के पास डबल बॉटल कनेक्शन है, उन्हें भी अब महीने में केवल एक ही सिलेंडर मिल पाएगा।

कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से व्यवसाय प्रभावित

प्रशासनिक निर्देशों के बाद फिलहाल कमर्शियल (व्यावसायिक) गैस सिलेंडर की सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्हें ऊपर से ही सप्लाई नहीं मिल रही है, जिसके कारण बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों का वितरण बंद है। इससे शहर के कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं।

उपभोक्ताओं की बढ़ती मुश्किलें और धांधली के आरोप

गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़ के बीच उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कुछ ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने महीनों से सिलेंडर नहीं लिया है, फिर भी उनके रिकॉर्ड में सिलेंडर डिलीवरी दिखाई जा रही है और उनके मोबाइल पर सब्सिडी के मैसेज आ रहे हैं। ओटीपी न आने और केवाईसी अपडेट न होने के कारण भी लोग तीन-चार दिनों से एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।

प्रशासनिक निरीक्षण और सप्लाई में 30% की कटौती

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। जांच दल का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने दावा किया कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडारण है और घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार सप्लाई में ऊपर से ही लगभग 30% की कटौती की गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक बुकिंग न कराएं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिलती है, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के चक्कर में ‘भूखे’ हितग्राही, 9 मार्च तक नहीं बंटा राशन, कई दुकानों में चावल खत्म

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *