Hair Care Tips: सफेद बालों से परेशान? घर पर प्याज के छिलकों से तैयार करें नेचुरल डाई

Last Updated:

Home Remedy for White Hair: क्या आप भी सफेद बालों को छुपाने के लिए बाजार वाले केमिकल हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं? तो रुक जाइए. आपके किचन में मौजूद प्याज के वो छिलके, जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, असल में इन सफेद बालों का पक्का इलाज हैं. हम आपको बताएंगे कैसे ये छिलके आपके बालों को प्राकृतिक काला रंग देगा, बल्कि उन्हें जड़ों से मजबूत और चमकदार भी बनाएगा. जानिए बिना एक रुपया खर्च किए घर पर ही नेचुरल डाई बनाने का यह तरीका.

खराब जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल अपनी प्राकृतिक चमक और रंग खोने लगते हैं. बाजार में मिलने वाले हेयर कलर्स में अमोनिया जैसे खतरनाक रसायन होते हैं जो स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं और एलर्जी पैदा कर सकते हैं. ऐसे में प्याज के छिलके और नारियल तेल से बना घरेलू नुस्खा आपके बेहद काम आ सकता है. क्योंकि यह बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के काला करने में मदद करता है.

ज्यादातर लोग प्याज के छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके बालों के लिए किसी जादुई औषधि से कम नहीं हैं. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए प्याज के सूखे छिलकों को एक लोहे के तवे या कड़ाही पर तब तक भूनना पड़ता है जब तक कि वे पूरी तरह जलकर काले न हो जाएं. इसके बाद इन्हें पीसकर एक महीन काला पाउडर तैयार किया जाता है. यह पाउडर बालों को गहरा और प्राकृतिक काला रंग देता है, जो दिखने में बिल्कुल असली लगता है.

इस काले पाउडर को बालों पर लगाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सबसे अच्छा माना जाता है. नारियल तेल न सिर्फ इस पाउडर को बालों पर मजबूती से चिपकाए रखता है, बल्कि यह बालों की जड़ों के अंदर तक जाकर उन्हें गहराई से नमी देता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स बालों के रोमों को जरूरी पोषण देते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है. इसके साथ ही बालों की नेचुरल शाइन भी लौट आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्याज के छिलकों में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. सल्फर सिर की त्वचा में कोलेजन नामक प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो बालों को बढ़ने में मदद करता है. यह प्रोटीन बालों के टेक्सचर को सुधारता है और उन्हें उम्र से पहले सफेद होने से रोकता है. इस घरेलू नुस्खे के नियमित इस्तेमाल से न सिर्फ पुराने सफेद बाल काले होते हैं, बल्कि नए उगने वाले बालों की क्वालिटी भी पहले से बेहतर और घनी हो जाती है.

नारियल तेल और प्याज के इस मिश्रण में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं. बहुत से लोगों को सिर में खुजली, फंगल इन्फेक्शन या जिद्दी डैंड्रफ की समस्या रहती है, जिससे बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं. यह मिश्रण स्कैल्प को गहराई से साफ करता है और कीटाणुओं को खत्म करके डैंड्रफ से हमेशा के लिए राहत दिलाता है.

जब सिर की त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है, तो बालों की ग्रोथ अपने आप तेज होने लगती है. बाजार में मिलने वाले कंडीशनर बालों को केवल ऊपर से चिकना और चमकदार दिखाते हैं, लेकिन यह प्राकृतिक मिक्सचर बालों की नमी को अंदर से लॉक करता है. यह बालों की बाहरी परत को सुरक्षा देता है जिससे धूप और धूल का असर उन पर कम होता है और बाल जड़ों से मजबूत बने रहते हैं.

इस नुस्खे के उपयोग से बेजान और रूखे बालों में एक नई जान आ जाती है. बाल पतले दिखने के बजाय घने और सिल्की नजर आने लगते हैं. अगर आप घर में सब्जी या सलाद के लिए प्याज काट रहे हैं, तो अब से उनके छिलकों को फेंकने की गलती न करें. इन्हें इकट्ठा करें और घर पर ही अपनी नेचुरल डाई तैयार करें. यह न सिर्फ आपके पैसे बचाएगा बल्कि आपके बालों को प्राकृतिक खूबसूरती भी देगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *