झाबुआ में 176 जोड़ों का सामूहिक विवाह: मंत्री भूरिया ने दिया आशीर्वाद, वर-वधु के खातों में आएंगे 51-51 हजार रुपए – Jhabua News


झाबुआ जिले के रामा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इस समारोह में रामा और रानापुर क्षेत्र के कुल 176 जोड़े एक-दूजे के हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला और बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया शामिल हुईं, जिन्होंने नए जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद यह है कि किसी भी पिता को अपनी बेटी की शादी के खर्च की चिंता न करनी पड़े। यह योजना समाज में बराबरी और भाईचारा लाने का एक बड़ा जरिया है। शादी करने वाले जोड़ों को 51-51 हजार की राशि दी जाएगी। ये पैसे वर-वधु के खातों में आएंगे। 176 जोड़े बने जीवनसाथी इस सामूहिक विवाह में रामा क्षेत्र के 84 और रानापुर क्षेत्र के 92 जोड़ों का विवाह हुआ। जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिले। जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने भी योजना की तारीफ करते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताया। इस मौके पर जनपद सीईओ, तहसीलदार और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *