सिंगरौली कलेक्टर ने किया राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण: माड़ा-मकरोहर और अमिलिया में लापरवाही पर नोटिस; सात दिन में निराकरण के निर्देश – Singrauli News


सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने बुधवार को माड़ा, मकरोहर और अमिलिया के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कार्यों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समय पर प्रकरण दर्ज न करने पर जताई नाराजगी माड़ा तहसील न्यायालय के निरीक्षण में सामने आया कि राजस्व सर्किल न्यायालय में कई महत्वपूर्ण प्रकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर दर्ज ही नहीं किए गए थे। कलेक्टर ने तहसीलदार जाह्नवी शुक्ला को फटकार लगाते हुए सभी लंबित मामलों को तत्काल दर्ज करने और सात दिवस के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज होंगे सभी लंबित मामले कलेक्टर ने अमिलिया राजस्व न्यायालय के निरीक्षण के दौरान तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे सप्ताह के निर्धारित दिनों में नियमित रूप से कोर्ट का संचालन करें। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों को अनिवार्य रूप से आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल पर दर्ज करने और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। आवेदकों की सुनीं समस्याएं, दिए विशेष निर्देश तहसील कार्यालय पहुंचे आवेदकों और अधिवक्ताओं से चर्चा कर कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदारों को राजस्व निरीक्षकों (RI) और पटवारियों की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि राजस्व से जुड़े जमीनी विवादों का समयबद्ध निपटारा हो सके। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *