इस दिन जारी होंगे यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति  जल्द ही UP Police Sub Inspector (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय रहते इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड पर होती हैं ये जानकारियां

UP Police SI Admit Card 2026 में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से चेक करना होगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और जरूरी निर्देश शामिल होते हैं. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय जैसी जानकारी दी होगी. इसके अलावा उम्मीदवार की कैटेगरी, परीक्षा केंद्र से जुड़े निर्देश और परीक्षा के दौरान पालन करने वाले नियम भी लिखे होंगे. यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती है तो उम्मीदवारों  तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं.

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी?

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा. सबसे पहले उम्मीदवार को UP Police SI Admit Card 2026 का साफ प्रिंटआउट साथ रखना होगा. इसके अलावा उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज फोटो और सरकार द्वारा जारी कोई वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर जाना जरूरी है. बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

परीक्षा केंद्र में किताबें, नोट्स या किसी भी प्रकार का अध्ययन सामग्री ले जाना मना है. इसके अलावा ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, टैबलेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी पूरी तरह प्रतिबंधित हैं.उम्मीदवारों को बैग, पर्स और वॉलेट भी परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

कब होगी परीक्षा?

यूपी पुलिस  की  लिखित परीक्षा 14 मार्च और  और 15 मार्च को आयोजित की होगी. यह परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्ट में होगी.

शिफ्ट रिपोर्टिंग समय परीक्षा का समय

पहली शिफ्ट में रिपोर्ट करने का समय  सुबह 8 बजे होगा और शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं दूसरी शिफ्ट रिपोर्ट करने का समय दोपहर 1 बजे का होगा जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

ऐसे डाउनलोड करें UP Police SI Admit Card 2026

  • सबसे पहले उम्मीदवार UP Police की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए UP Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर खुलने वाले लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और A4 साइज पेपर पर प्रिंट निकाल लें ताकि सभी जानकारी साफ दिखाई दे.

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर की बेटी नाबिया का कमाल, UPSC में AIR 29 से झोझा बिरादरी को दिलाई नई पहचान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *