Gold and Silver Price: भारत में आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने में लगातार दूसरे सेशन में बढ़त जारी रही. पिछले दो दिनों में चांदी की भी कीमतें बढ़ी हैं. इससे बुलियन मार्केट में सुधार के संकेत मिलने के साथ ईरान में जंग के दौरान निवेशकों में घबराहट का भी पता लग रहा है. इसी के चलते सेफ हेवन की डिमांड के तौर पर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी हैं.
24 कैरेट
बुधवार, 11 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 93 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 16331 रुपये प्रति ग्राम हो गई. इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 930 रुपये बढ़कर 163310 रुपये और प्रति 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 9300 रुपये बढ़कर 16,33,100 रुपये हो गई है.
22 कैरेट
बुधवार, 11 मार्च को 22 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 85 रुपये की तेजी आई है. इसी के साथ अब इसकी कीमत 14970 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 850 रुपये बढ़कर 149700 रुपये और प्रति 100 ग्राम भाव आज 8500 रुपये महंगा होकर 14,97,000 रुपये हो गया है.
18 कैरेट
भारत में 18 कैरेट सोने का रेट 11 मार्च को 69 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 12248 रुपये प्रति ग्राम हो गया. इस हिसाब से प्रति 10 ग्राम और प्रति 100 ग्राम की कीमत आज क्रमश: 1,22,480 रुपये और 12,24,800 रुपये है.
कुछ बड़े शहरों में सोने का भाव
- मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 16331 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 15120 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 12248 रुपये है.
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 16346 रुपये है. जबकि यहां 22 कैरेट और 18 कैरेट की कीमत क्रमश: 14985 और 12263 रुपये है.
- चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16495 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 15120 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 12950 रुपये प्रति ग्राम है.
चांदी की कितनी है कीमत?
भारत में चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं आया. आज चांदी का रेट 290 रुपये प्रति ग्राम और 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में आज चांदी 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है. वहीं, इन शहरों में एक किलो चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये है. चेन्नई में चांदी प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 3000 रुपये है.
ये भी पढ़ें:
IndiGo के CEO ने उठाया बड़ा कदम, फ्लाइट संकट के 3 महीने बाद दिया इस्तीफा; फोकस में रहेंगे शेयर
.