Last Updated:
लगातार पेड़ों और पौधों की डिमांड बढ़ती जा रही है जिस कारण आप पौधों की नर्सरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. गांव हो या शहर हर कोई अपने घर को सुंदर बनाना चाहता है ऐसे में फूलों की डिमांड अधिक रहती है फूलों के पौधों की बिक्री कर आप आसानी से हजारों रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं. इनडोर प्लांट्स, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, तुलसी, सजावटी और मौसमी फूल वाले पौधे आजकल बहुत लोकप्रिय हैं. ये पौधे कमरे के अंदर ऑक्सीजन के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
लखीमपुर खीरीः अगर आप बेरोजगार हैं और आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कम लागत में आपके लिए यह बिजनेस शानदार हो सकता है. ऐसे एक बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप प्रतिदिन हजारों रुपए आसानी से कमा सकते हैं. इस समय पौधों की नर्सरी का बिजनेस एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है. बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता के बीच पौधों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. लोग अपने घरों, दफ्तरों और बगीचों को हरा-भरा बनाने के लिए नर्सरी से पौधे खरीदना पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि पौधों की नर्सरी का बिजनेस आज छोटे स्तर पर भी एक शानदार ऑप्शन बन चुका है.
बढ़ रही प्लांटिंग की डिमांड
लगातार पेड़ों और पौधों की डिमांड बढ़ती जा रही है जिस कारण आप पौधों की नर्सरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. गांव हो या शहर हर कोई अपने घर को सुंदर बनाना चाहता है ऐसे में फूलों की डिमांड अधिक रहती है फूलों के पौधों की बिक्री कर आप आसानी से हजारों रुपए प्रतिदिन कमा सकते हैं. इनडोर प्लांट्स, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, तुलसी, सजावटी और मौसमी फूल वाले पौधे आजकल बहुत लोकप्रिय हैं. ये पौधे कमरे के अंदर ऑक्सीजन के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
महीने में कमा रहे हैं 50 हजार
लोकल 18 से बातचीत करते हुए रामू वर्मा बताते हैं कि 3 साल पहले हमने पौधों की नर्सरी का बिजनेस शुरू किया था. सबसे पहले हमने आवश्यकता के अनुसार फूलों के पौधों को तैयार किया उसके बाद उनकी बिक्री की इस समय हमारे पास फूलों के साथ-साथ अमरूद, आम, नींबू, पपीता, लीची, जामुन, कई प्रकार की पौधे उपलब्ध हैं. रामू वर्मा बताते हैं की शुरुआत में 30 से 40 हजार रुपए की लागत से हमने पौधों की नर्सरी का बिजनेस शुरू किया था. शुरुआती समय में थोड़ी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ा परंतु अब आसानी से 2000 से लेकर 2500 हजार रुपए तक मुनाफा प्रतिदिन हो जा रहा है. आज के समय में पौधों की नर्सरी का बिजनेस सबसे बेस्ट माना जा रहा है यह एक ऐसा बिजनेस है जो कभी बंद नहीं हो सकता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
.