अशोकनगर के शाढ़ौरा नईसराय रोड पर हुए हादसे में दोनों चालकों की मौत मंगलवार रात को हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ था जिसमें बोलेरो और अर्टिगा की टक्कर हुई थी। मृतकों में बुलेरो चालक राहुल यादव और अर्टिगा चालक सौरभ खटीक शामिल हैं। बता दें मंगलवार को शादी में जा रहे जैन परिवार की कार मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई थी जिसमें दुल्हन के जीजा वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दुल्हन फिलहाल कोमा में है उसके सिर में 32 टांके आए हैं। दूसरा चालक भी शादी से लौट रहा था
बुलेरो चला रहे 20 वर्षीय राहुल यादव पुत्र उदयभान सिंह यादव शिवपुरी जिले के टोरिया निवासी था। वह अपने ताऊ के साथ शाढ़ौरा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। ताऊ को गार्डन में छोड़कर राहुल अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को गुना ले जाया गया, जहां से भोपाल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राहुल अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था और ईसागढ़ के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। राहुल कार में फंस गया था जिसे परिचित लोगों ने बाहर निकाला था। वहीं, अर्टिगा जीप चला रहे कोलारस निवासी 28 वर्षीय युवक सौरभ खटीक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरभ के दोनों पैर बुरी तरह से टूट गये थे। अर्टिगा से जैन परिवार बसौदा जा रहा था
दरअसल, राहुल की बुलेरो जीप सामने से आ रही जैन परिवार की अर्टिगा से टकरा गई थी। अर्टिगा में सवार जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए गंजबासौदा जा रहा था। इस घटना में दुल्हन साक्षी के जीजा वैभव जैन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुल्हन साक्षी सहित उसकी मां, बहन और परिवार के कुछ अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साक्षी और कुछ अन्य घायलों का भोपाल में इलाज चल रहा है, जहां दुल्हन साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह कोमा में है। उसके सर में 36 टांके लगे हैं। साथ ही हाथ और पैर भी फैक्चर हुए हैं। इस घटना ने एक परिवार में आज यानी बुधवार 11 मार्च को होने वाली शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं दोनों वाहनों के चालकों की मौत से उनके परिवार में भी शोक है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अशोकनगर के नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गंजबासौदा जा रहे कोलारस के जैन परिवार की अर्टिगा कार बरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें… .