दिन में कॉलेज, रात में नौकरी, कमाल है सरगुजा के रतनी नाग के जिला पंचायत सदस्य बनने की कहानी

X

दिन में कॉलेज, रात में नौकरी, कमाल है सरगुजा के रतनी के नेता बनने की कहानी

 

arw img

Sarguja ratni nag story : मांझी समाज की रतनी नाग का जीवन संघर्ष और मेहनत की प्रेरक कहानी है. घने जंगलों से होकर रोज पैदल स्कूल जाने वाली रतनी ने कठिन हालात के बावजूद पढ़ाई नहीं छोड़ी. आर्थिक तंगी के कारण कई बार पढ़ाई में रुकावट आई, यहां तक कि छोटी रकम की कमी भी बड़ी बाधा बनी. इसके बावजूद उन्होंने होटल में वेटर की नौकरी करते हुए पढ़ाई जारी रखी. दिन में कॉलेज और रात में काम कर उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की. साल 2021 में वकालत का लाइसेंस हासिल किया और बाद में राजनीति में कदम रखकर आज जिला पंचायत सदस्य बनकर समाज की सेवा कर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *