Last Updated:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादी में दूल्हे का दूसरी लड़की से संबंध होने के बारे में पता चलने पर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ और बाद में दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे.
दूल्हे का दूसरी लड़की से अफेयर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार (AI तस्वीर)
Gwalior News: ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के बाबा गार्डन में एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ, जहां दूल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. बताया जा रहा है कि दूल्हे का दूसरी लड़की से अफेयर था. इसी वजह से शादी नहीं हो पाई और इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों की काउंसिल कराई गई.
एक लड़की ने दुल्हन को भेजा मैसेज
ऐसा बताया जा रहा है कि दूल्हे का दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था. जिस लड़की से उसके संबंध थे. वही उसके विवाह में सबसे बड़ी बाधा बन गई. उसने दुल्हन को मैसेज और फोटो भेजे. इसके बाद उसने दुल्हन को अपना प्रेम भी बताया. इसके बाद दुल्हन ने बड़ा फैसला लेते हुए शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद ही यह विषय चर्चा के केंद्र में आ गया. इसके बाद बारात बिना फेरों को ही लौट गई.
पुलिस ने दोनों पक्षों की करवाई काउंसलिंग
बाद में दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे और जहां दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के खिलाफ एफआईआर की मांग भी की. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता पूर्वक सुनी. फिर दोनों पक्षों की पुलिस द्वारा काउंसलिंग करवाई गई. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए या नहीं. या फिर पुरानी स्थिति ही बनी रही.
इससे पहले ग्वालियर के ही एक और मामले में दूल्हे के दिव्यांग होने की बात जैसे ही दुल्हन को पता चली, तो उसने और उसके पिता ने शादी से साफ मना कर दिया. यहां तक कि बारात को बंधक भी बनाने की बात सामने आई. दूल्हे के पिता ने जब कहा कि उनका बेटा दिव्यांग नहीं है, तब भी दुल्हन पक्ष नहीं माना और शादी तोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की. ऐसा बताया गया कि दुल्हन पक्ष ने वहां मौजूद एक फोटोग्राफर को भी बंदी बना लिया.
.