‘अगर 90 डिग्री वाले पुल का डिजाइन सही तो शुरू करें’, मंत्रीजी से भोपाल वालों का सीधा सवाल!

Last Updated:

Bhopal 90 Degree Viral Bridge: राजधानी भोपाल की इंजीनियरिंग की दुनियाभर में किरकिरी कराने वाले 90 डिग्री वाला ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज शोपीस बनकर रह गया है. इसी बीच मंत्री राकेश सिंह के एक बयान पर जनता फिर कड़े सवाल पूछने लगी है. लोगों ने कहा, अगर ब्रिज सही तो चालू क्यों नहीं है? देखिए Public Opinion

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज ने दुनियाभर में नाम कमा लिया है. भले ही इस पुल ने प्रदेश के इंजीनियरों की किरकिरी कराई, लेकिन ये इतना वायरल हुआ कि अब लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. हालांकि, सरकार ने इस ब्रिज को री-डिजाइन कराने की बात कही थी, लेकिन कई महीनों बाद भी 90 डिग्री वाला वायरल ओवरब्रिज जस का तस शोपीस बनकर खड़ा है. हालांकि, एक सीमेंटेंड दीवार खड़ी कर दी गई है, ताकि कोई वाहन पुल पर न जा सके.

भोपाल के एशबाग में स्थित इस अजब-गजब रेलवे ओवरब्रिज को लेकर कुछ दिनों पहले PWD मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में कहा था कि ब्रिज का डिजाइन 90 नहीं 119 डिग्री है. एक गलत धारणा बन गई है, जिस पर अब सब चल पड़े हैं. हाईकोर्ट की जांच में भी पाया गया कि इस ब्रिज का डिजाइन 119 डिग्री है. लेकिन, जिस इलाके में ये ब्रिज बना है वहां के लोगों को कहना कुछ और ही है. कुछ ने तो ऐसे कमेंट किए सुनकर हंसी आ जाए. कुछ ने इस पुल को नई पहचान बता दिया. जानें पब्लिक क्या बोली…

सही है तो पुल को दीवार उठाकर पैक क्यों किया? 
भोपाल के बरखेड़ी निवासी जुनैद अहमद मंत्री राकेश सिंह के बयान को लेकर कहते हैं कि अगर मंत्रीजी ब्रिज को सही बता रहे हैं तो फिर इसका शुभारंभ क्यों नहीं कर रहे हैं. उल्टा आपने तो इसको दीवार उठाकर पैक कर दिया है. आगे कहा, ये ब्रिज बस अब शोपीस है. जहां रोज शाम को ब्रिज के ऊपर से 4-5 बजे सिर्फ पतंग उड़ती है.

जो हमने बना दिया, वो अमेरिका भी नहीं बना पाएगा
भोपाल के अजब-गजब कथित 90 डिग्री एंगल वाले वायरल ओवरब्रिज को लेकर और भोपाली कहते हैं कि भैया ऐसा अमेरिका भी नहीं बना पाया जो हमने बना दिया. इस ब्रिज के कारण पात्रा, जिंसी में खूब जाम लग रहा है. मंत्री राकेश सिंह के बयान पर कहा, कहां से सही है ये डिजाइन? कितनों को बाहर फेंकोगे? सब टैंक पर गिरेंगे धड़ाधड़. भाई जब इधर से चलेगा आदमी तो एकदम मुड़ ही नहीं पाएगा तो इधर ही गिरेगा.

लोग फोन पर ब्रिज के बारे में पूछते हैं!
रेलवे ओवरब्रिज को लेकर स्थानीय युवक बादल यादव कहते हैं, ये ब्रिज हाईलिस्ट में है. विदेश तक में इस ब्रिज की चर्चा है. सब बोलते हैं कि क्या कारीगरी है. दुनिया में भोपाल की बरखेड़ी इतनी प्रसिद्ध नहीं है, जितना ये ब्रिज हो गया है. फोन पर लोग पूछते हैं कि आपने 90 डिग्री पुल देखा है?

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *