Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 10 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1532 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
वहीं चांदी की कीमतों में भी 8740 रुपये की तेजी थी. एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,61,743 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,60,299 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
10 मार्च की सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,61,831 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,61,831 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा रेट…
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3.27 फीसदी की तेजी के साथ 2,75,900 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,71,000 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,78,339 रुपये था.
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,799 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,990 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,899 रुपये चल रही है.
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,820 रुपए
22 कैरेट – 1,48,340 रुपए
18 कैरेट – 1,21,400 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,670 रुपए
22 कैरेट – 1,48,190 रुपए
18 कैरेट – 1,21,250 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,080 रुपए
22 कैरेट – 1,49,490 रुपए
18 कैरेट – 1,29,990 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,620 रुपए
22 कैरेट – 1,48,190 रुपए
18 कैरेट – 1,21,250 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,720 रुपए
22 कैरेट – 1,48,240 रुपए
18 कैरेट – 1,21,300 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,820 रुपए
22 कैरेट – 1,48,340 रुपए
18 कैरेट – 1,21,400 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,720 रुपए
22 कैरेट – 1,48,240 रुपए
18 कैरेट – 1,21,300 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,670 रुपए
22 कैरेट – 1,48,190 रुपए
18 कैरेट – 1,21,250 रुपए
यह भी पढ़ें: Stock Market 10 March: शेयर बाजार की खोई रौनक लौटी, सेंसेक्स 489 अंक उछला; निफ्टी 24,191 के पार
.