भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें ‘मिस्ट्री गर्ल’ के बारे में

भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे भारतीय खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. ये तस्वीर थी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की.

ईशान किशन पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ सार्वजनिक रूप से सामने आए, जिसके बाद इन दोनों के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें ईशान किशन जयपुर की अदिति हुंडिया के प्यार में हैं और अदिति हुंडिया भी उनके साथ स्टेडियम में काफी खुश नजर आ रही थीं. 

जयपुर के सिविल लाइन्स की रहने वाली अदिति पेशे से एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने कई फैशन शो में अवॉर्ड जीते हैं, साथ ही वे फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. फैशन ब्यूटी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं. वे अपना एक फैशन ब्रांड भी चलाती हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अदिति ने ईशान के साथ हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों के साथ रविवार को जीत का जश्न मनाया. 

जयपुर की रहने वाली अदिति मॉडलिंग करती हैं और वे फिलहाल ईशान किशन के साथ रिलेशनशिप में हैं. ऐसे में रविवा कोर दोनों सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दिए, जिसके बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 2019 के IPL के दौरान से ही एक दूसरे के साथ हैं और अब उनके रिश्ते की बात भी आगे बढ़ रही है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *