येलो या ऑरेंज योक… कौनसा खाने में हेल्दी? खरीदते समय रखें इन बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

अंडा सेहत के लिए सबसे पोषक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है. लेकिन जब अंडा तोड़ा जाता है तो कई बार उसकी जर्दी यानी योक का रंग अलग-अलग दिखाई देता है—कभी हल्का पीला तो कभी गहरा ऑरेंज. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों में से कौन-सा योक ज्यादा हेल्दी होता है और अंडा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Zoom

अंडे की जर्दी का रंग मुख्य रूप से मुर्गियों के आहार पर निर्भर करता है. विशेषज्ञों के अनुसार मुर्गी जो खाना खाती है, उसी के आधार पर अंडे की जर्दी का रंग बदल सकता है. अगर मुर्गियों को मक्का, हरी घास, गेंदा के फूल या कैरोटेनॉइड से भरपूर चीजें खिलाई जाती हैं तो अंडे की जर्दी गहरे ऑरेंज रंग की हो सकती है. वहीं अगर मुर्गियों को सामान्य अनाज या साधारण फीड दी जाती है तो जर्दी का रंग हल्का पीला दिखाई देता है. यानी जर्दी का रंग अंडे की गुणवत्ता से ज्यादा मुर्गी के खाने पर निर्भर करता है.

कई लोग यह मानते हैं कि ऑरेंज रंग की जर्दी ज्यादा पौष्टिक होती है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक पीली और ऑरेंज दोनों तरह की जर्दी में लगभग समान पोषक तत्व पाए जाते हैं. अंडे की जर्दी में प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन B12 जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसलिए केवल रंग देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि कौन-सा अंडा ज्यादा हेल्दी है.

कुछ मामलों में ऑरेंज जर्दी में कैरोटेनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि मुर्गियों को ऐसा आहार दिया जाता है जिसमें ये तत्व अधिक होते हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि पीली जर्दी वाला अंडा कम फायदेमंद है. दोनों ही तरह के अंडे शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं और संतुलित आहार का अच्छा हिस्सा माने जाते हैं.

अंडे खरीदते समय केवल जर्दी के रंग पर ध्यान देना सही तरीका नहीं माना जाता. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अंडे की ताजगी और गुणवत्ता ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. हमेशा साफ और बिना दरार वाले अंडे ही खरीदने चाहिए. इसके अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अंडे को सही तापमान पर स्टोर किया जाए, ताकि उसका पोषण बना रहे और वह खराब न हो.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *