1969 में आई फिल्म प्रिंस का मशहूर गाना ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ आज भी लोगों की पसंदीदा क्लासिक धुनों में गिना जाता है. इस गाने को महान गायक मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी, जिसने इसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया. गाने में शम्मी कपूर और वैजयन्ती माला की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. गाने में हीरो सवाल करता है कि- जाने तमन्ना किधर जा रही हूं. उस दौर में वैजयन्ती माला का अंदाज और उनका सितारों से सजी साड़ी पहनकर डांस करना उस समय दर्शकों के लिए बेहद नया और आकर्षक था. जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, उनकी चमकदार सितारों वाली साड़ी ने फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया. उस दौर में ऐसी साड़ियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ने लगा और कई महिलाओं ने वैसी ही सितारों से भरी साड़ी पहनना शुरू कर दिया. गाने में जब वैजयन्ती माला बलखाती हुई नजर आती हैं और शम्मी कपूर उन्हें देखकर सवाल करते हैं, बदन पे सितारे लपेटे हुए ऐ जाने तमन्ना कहां जा रही हो, तो वह सीन आज भी दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय है. यही वजह है कि यह गाना और उससे जुड़ा फैशन आज भी लोगों की यादों में खास जगह रखता है.
.