भारत एएफसी महिला एशियाई कप में चीनी ताइपे के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले के लिए तैयार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी महिला एशियाई कप में मंगलवार को यहां खेले जाने वाले ग्रुप-सी के अपने आखिरी मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।
भारत फिलहाल दो मैचों में शून्य अंक के साथ ग्रुप में चौथे और आखिरी स्थान पर है। टीम को पहले मैच में वियतनाम से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में जापान ने उसे 11-0 से हराया था।

जापान दो मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि चीनी ताइपे और वियतनाम तीन-तीन अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
अब तक खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम के पास क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौक बरकरार है। भारतीय टीम को इसके लिए चीनी ताइपे को कम से कम दो गोल के अंतर से हराना होगा और साथ ही मंगलवार को होने वाले दूसरे मैच में जापान को वियतनाम को हराना होगा।

टूर्नामेंट के तीनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें अंतिम आठ में जगह बनाएंगी।
भारत की मुख्य कोच अमेलिया वाल्वेर्दे ने कहा कि टीम को पिछले दो मैचों के नतीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, “वियतनाम और जापान के खिलाफ दोनों मैच एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। सबसे पहले हमें जो हुआ उसे जल्दी से पीछे छोड़ना होगा। हमें इस मैच के लिए अच्छी तैयारी करनी है और इसमें कोई संदेह नहीं है।”

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘हमें इस मैच के महत्व का पूरा एहसास है। हम पिछले मुकाबले को पीछे छोड़ चुके हैं और अब हमारे सामने यह मौका है, जिसे हमें पूरी गंभीरता के साथ लेना होगा।’’
भारत की मिडफील्डर शिल्की देवी हेमाम ने भी कहा कि टीम पिछले मैच से सबक सीखा कर अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले मैच से काफी कुछ सीखा है और मुझे लगता है कि चीनी ताइपे के खिलाफ यह मैच हमारे लिए खास होगा। यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है और हमें इसका पूरा फायदा उठाना होगा।’’
चीनी ताइपे के लिए स्थिति अपेक्षाकृत आसान है। नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए उनके लिए ड्रॉ भी पर्याप्त होगा। मुख्य कोच प्रसोबचोक चोकेमोर अपनी टीम को जीत के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैच में वापसी के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि वे जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी न हो जाएं।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *