न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और SA को कितनी प्राइज मनी मिली? क्या पाकिस्तान को भी कुछ पैसा मिला

T20 World Cup Prize Money All Teams: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम इंडिया पर खूब सारा पैसा बरसा है. भारतीय टीम को 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था. उपविजेता रहने के लिए न्यूजीलैंड पर भी पैसे की वर्ष हुई है.

आपको बता दें कि ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए करीब 120 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा था. क्या भारत और न्यूजीलैंड के अलावा बाकी टीमों को भी प्राइज पूल का कुछ हिस्सा मिला है. यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट, किन टीमों को कितना-कितना पैसा मिला.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड को कितना पैसा?

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय करेंसी में करीब 27.48 करोड़ रुपये मिले हैं. यह प्राइज मनी पिछले वर्ल्ड कप से करीब 4 करोड़ रुपये अधिक है. वहीं 2026 टी20 वर्ल्ड कप की उपविजेता न्यूजीलैंड को करीब 14.65 करोड़ रुपये का इनाम मिला है.

  • विजेता – भारत – 27.48 करोड़
  • उपविजेता – न्यूजीलैंड – 14.65 करोड़

बाकी टीमों को कितना पैसा मिला?

-सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को करीब 7.24 करोड़ रुपये मिले. इसका मतलब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, दोनों को 7.24 करोड़ रुपये मिले.

-सुपर 8 स्टेज में बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को 3.48 करोड़ रुपये मिले. जिम्बाब्वे, पकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.48 करोड़ रुपये मिले.

  • इंग्लैंड – 7.24 करोड़
  • दक्षिण अफ्रीका – 7.24 करोड़
  • पाकिस्तान – 3.48 करोड़
  • जिम्बाब्वे – 3.48 करोड़
  • श्रीलंका – 3.48 करोड़
  • वेस्टइंडीज – 3.48 करोड़

ऐसा नहीं है कि ग्रुप स्टेज में ही बाहर होने वाली 12 टीम खाली हाथ घर लौट गई हैं. ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई, यूएसए, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नेपाल, आयरलैंड, इटली, ओमान और नामीबिया, प्रत्येक को 2.29 करोड़ रुपये का ईनाम मिला.

  • ऑस्ट्रेलिया – 2.29 करोड़
  • अफगानिस्तान – 2.29 करोड़
  • कनाडा -2.29 करोड़
  • यूएसए – 2.29 करोड़
  • यूएई – 2.29 करोड़
  • नीदरलैंड्स – 2.29 करोड़
  • स्कॉटलैंड – 2.29 करोड़
  • नेपाल – 2.29 करोड़
  • आयरलैंड – 2.29 करोड़
  • इटली – 2.29 करोड़
  • ओमान – 2.29 करोड़
  • नामीबिया – 2.29 करोड़

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप जीतने से नहीं भरा कप्तान सूर्यकुमार का मन, कर दिया बहुत बड़ा एलान

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *