गर्मियों में ‘हॉट’ दिखने के लिए आंखों को दें ‘कूल’ टच; इस तरह अप्‍लाई करें कलर्ड आई लाइनर

Last Updated:

समर 2026 में पॉप कलर्स आइलाइनर ट्रेंड में हैं. इलेक्ट्रिक ब्लू, टील और पेस्टल ग्रीन जैसे रंग आंखों को कूल टच देते हैं. वॉटरप्रूफ फॉर्मूला चुनें और आउटफिट के साथ कॉन्ट्रास्ट कलर्स ट्राई करें.

Zoom

अगर आपकी स्किन फेयर है, तो पेस्टल ग्रीन आपको एक बहुत ही सॉफ्ट और सोफिस्टिकेटेड लुक देगा.

Summer Eyeliner Trends 2026 : गर्मियों का मतलब समर आउटफिट ही नहीं, बल्कि अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी है. मेकअप की बात करें तो इस सीजन पॉप कलर्स आइलाइनर फिर से ट्रेंड में हैं. चाहे आप ऑफिस जा रही हों या संडे ब्रंच पर, इलेक्ट्रिक ब्लू, टील और पेस्टल ग्रीन जैसे कलर्स आपकी आंखों को ‘कूल’ टच देंगे. तो, अगर आप भी इस तपती गर्मी में अपनी आंखों को एक ‘कूल’ और रिफ्रेशिंग टच देना चाहती हैं, तो अब समय है इलेक्ट्रिक ब्लू (Electric Blue), टील (Teal) और पेस्टल ग्रीन (Pastel Green) जैसे रंगों को अपनी वैनिटी किट में शामिल करने का.

क्यों ट्रेंड में हैं ये कलर्स?
गर्मियों में ब्लैक या डार्क काजल पसीने के कारण फैलने लगता है, जिससे आंखें थकी हुई और डार्क दिखने लगती हैं. इसके विपरीत, ब्राइट और पेस्टल कलर्स न सिर्फ आंखों को बड़ा और खिला-खिला दिखाते हैं, बल्कि ये आपके पूरे चेहरे को एक इंस्टेंट ‘ब्राइटनेस’ देते हैं. खासकर जब आप बेसिक व्हाइट टी-शर्ट या चिकनकारी कुर्ता पहनती हैं, तो एक नीले या हरे रंग की लकीर आपके लुक को ‘बेसिक’ से ‘बोल्ड’ बना देती है.

कैसे चुनें अपनी स्किन टोन के लिए सही रंग?


इलेक्ट्रिक ब्लू:
यह रंग हर भारतीय स्किन टोन पर जंचता है. अगर आप पहली बार कलर्ड लाइनरट्राई कर रही हैं, तो ब्लू सबसे सेफ और स्टाइलिश ऑप्‍शन है.

टील और एक्वा: ये रंग सांवली या गेहुंआ रंगत (Wheatish Complexion) पर बहुत ही रॉयल लगते हैं.

पेस्टल ग्रीन या मिंट: अगर आपकी स्किन फेयर है, तो पेस्टल ग्रीन आपको एक बहुत ही सॉफ्ट और सोफिस्टिकेटेड लुक देगा.

कलर्ड लाइनर लगाते समय इन 5 बातों का रखें खास ख्याल:

  • वॉटरप्रूफ ही चुनें: गर्मियों में पसीना और नमी सबसे बड़ी दुश्मन है. हमेशा ‘स्मज-प्रूफ’ और ‘वॉटरप्रूफ’ फॉर्मूला ही खरीदें ताकि आपका लाइनर दिन भर टिका रहे और फैले नहीं.
  • लेस इज मोर (Less is More): जब आपकी आंखें इतनी ब्राइट और बोल्ड हों, तो बाकी मेकअप को बिल्कुल हल्का रखें. होठों पर सिर्फ एक न्यूड ग्लॉस या पीच लिपस्टिक ही लगाएं. इससे सबका ध्यान आपकी आंखों पर रहेगा.
  • आई प्राइमर का इस्तेमाल: कलर्ड लाइनर का असली रंग उभर कर आए, इसके लिए पलकों पर थोड़ा सा कंसीलर या आई प्राइमर जरूर लगाएं. यह बेस लाइनर को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है.
  • काजल के साथ मिक्स करें: अगर आप सीधे ब्राइट कलर लगाने में हिचकिचा रही हैं, तो पहले पतला ब्लैक लाइनर लगाएं और उसके ठीक ऊपर कलर्ड लाइनर की एक मोटी लाइन खींचें. यह एक बहुत ही क्लासी ‘डबल लाइनर’ लुक देता है.
  • आउटफिट का तालमेल: जरूरी नहीं कि आप कपड़ों से मैचिंग लाइनर ही लगाएं. कॉन्ट्रास्ट कलर्स ज्यादा अच्छे लगते हैं. जैसे- पीले कपड़ों के साथ ‘इलेक्ट्रिक ब्लू’ लाइनर एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है.

याद रखे कि फैशन वही है जिसमें आप कॉन्फिडेंट महसूस करें. इस समर सीजन में अपनी कंफर्ट जोन से बाहर निकलें और इन रंगों के साथ खेलें. यकीन मानिए, एक छोटा सा रंगीन बदलाव आपके मूड और लुक दोनों को खुशनुमा बना देगा.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *