गर्मियों में जहर हैं ये पांच सब्जियां, खाने से करें परहेज! जानें नुकसान

Last Updated:

इस लेख में हम आपको आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी सब्जियों की जानकारी दे रहे हैं, जो मिलती तो गर्मियों में भी हैं, लेकिन इस मौसम में इनका सेवन बेहद हानिकारक माना जाता है. आयुर्वेदाचार्यों का भी कहना है कि ग्रीष्म काल में इन सब्जियों के सेवन से गैस, कब्ज़, पित्त और त्वचा सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं.

पश्चिम चम्पारण. गर्मियों के दस्तक देने के साथ ही लोगों में मौसम से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न होने लगी हैं. खानपान की गड़बड़ी और भागदौड़ भरी दिनचर्या इन समस्याओं की स्थिति को अत्यधिक गंभीर करती नजर आ रही है. ऐसे में आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी सब्जियों की जानकारी दे रहे हैं, जो मिलती तो गर्मियों में भी हैं, लेकिन इस मौसम में इनका सेवन बेहद हानिकारक माना जाता है.
आयुर्वेदाचार्यों का भी कहना है कि ग्रीष्म काल में इन सब्जियों के सेवन से गैस, कब्ज, पित्त और त्वचा सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं. इस विषय पर प्रमाणित जानकारी के लिए हमने पतंजलि में कार्यरत आयुर्वेदाचार्य डॉ.भुवनेश पांडे से बात की. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

स्किन डिजीज का कारण है बैंगन
बकौल आयुर्वेदाचार्य, बैंगन एक गर्म तासीर वाली सब्जी है जिसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है. ऐसे में यदि आप गर्मी में इसका सेवन करते हैं, तो इससे पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा इसका सेवन आपके लिए स्किन डिजीज जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है.

फूल गोभी: फूलगोभी में सल्फर होता है जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन पेट की समस्या जैसे अपच, एसिडिटी और गैस के जनक का कारण हो सकता है.

कटहल: आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में कटहल के अधिक सेवन से बचना चाहिए. इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए अत्यधिक सेवन पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है.

सीताफल: ज्यादातर लोग पीले रंग के पके हुए कोहड़े की सब्ज़ी खाना पसंद करते हैं. लेकिन आयुर्वेद आपको इसके सेवन से बचने की सलाह देता है. जानकारों की मानें तो, पके हुए कोहडे़ में अक्सर फर्मेंटेशन (सड़न) की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. ऐसे में आप जब भी इसका सेवन करते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग और पाचन संबंधित अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न होने लगती है. अतः आपको पीले रंग के पके हुए कोहड़े का नहीं बल्कि हरे रंग के कोहड़े का सेवन करना चाहिए.

अरबी: अरबी का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए, जो किडनी और खून में शुगर लेवल की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं. दरअसल, इसके अंदर ऑक्जेलिक एसिड होता है जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गर्मियों में इसके सेवन से स्किन डिजीज संबंधित भी कई समस्याएं उत्पन्न होती है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *