किराए पर रहने वालों के लिए शख्स ने बनाया सिस्टम, 36 साल में कैसे बना अरबपति?

Last Updated:

भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अंकुर जैन ने अमेरिका में किराए की बड़ी समस्या को हल करने के लिए Bilt Rewards नाम की कंपनी शुरू की. इस अनोखे आइडिया की वजह से कंपनी तेजी से बढ़ी और 2025 में इसकी वैल्यूएशन 10.75 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक अंकुर जैन की नेटवर्थ एक साल में 217% बढ़कर करीब 3.4 बिलियन डॉलर (लगभग ₹31,259 करोड़) हो गई, जिससे वे 36 साल की उम्र में ही अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए. अंकुर जैन के आइडिया की तरह ही उनकी सक्सेस स्टोरी भी बेहद खास है.

विदेश में किराए के घर में रहना अक्सर बहुत महंगा साबित होता है और कई लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ किराया देने में ही चला जाता है, लेकिन भारतीय मूल के एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने इस समस्या का ऐसा अनोखा समाधान निकाला है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है. उनका तरीका न सिर्फ किराए का खर्च कम करता है, बल्कि लोगों को घर से कमाई करने का मौका भी देता है.

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वह हैं अंकुर जैन जोकि एक भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेमैन हैं, वह सिर्फ 36 साल की उम्र में अरबपति बन चुके हैं. वे न्यूयॉर्क में रहते हैं और अपनी कंपनी बिल्ट रिवॉर्ड्स (Bilt Rewards) के फाउंडर और सीईओ हैं. यह कंपनी अमेरिका में किराए की बड़ी समस्या को हल करने के लिए बनी है, जहां लाखों लोग हर महीने बहुत ज्यादा किराया देते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिलता.

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंकुर का परिवार उद्यमिता से जुड़ा रहा है. उनके पिता नवीन जैन माइक्रोसॉफ्ट में काम करते थे और बाद में इंफोस्पेस नाम की कंपनी शुरू की, जो डॉट-कॉम बूम में बहुत सफल हुई. इससे अंकुर को बचपन से ही बिजनेस और टेक्नोलॉजी का माहौल मिला.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंकुर जैन ने पहले कैरोस नाम का वेंचर स्टूडियो शुरू किया, जो दुनिया की बड़ी समस्याओं जैसे हाउसिंग, हेल्थकेयर और नई टेक्नोलॉजी को सॉल्व करने वाले स्टार्टअप्स बनाता है. उन्होंने पहले भी एक ऐप ह्यूमिन बनाई थी, जिसे टिंडर ने खरीद लिया था.

अमेरिका के बड़े शहरों जैसे न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में किराया सबसे बड़ा खर्च होता है. लेकिन क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर पॉइंट्स मिलते हैं, जबकि किराया देने पर कुछ नहीं. अंकुर ने इस गैप को देखा और बिल्ट रिवॉर्ड्स शुरू की.

इस कंपनी में किराएदार प्रॉपर्टी ओनर्स के साथ पार्टनरशिप से जुड़कर किराया देते हैं और पॉइंट्स कमाते हैं. ये पॉइंट्स ट्रैवल, शॉपिंग, फिटनेस मेंबरशिप या यहां तक कि भविष्य में घर खरीदने में इस्तेमाल हो सकते हैं. इससे किराया देने का काम फायदेमंद बन जाता है.

कंपनी की तेज ग्रोथ से अंकुर की कंपनी की वैल्यूएशन बहुत बढ़ गई. 2025 में फंडिंग राउंड से यह 10.75 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, पिछले एक साल में अंकुर की नेटवर्थ में 217 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

फोर्ब्स के रीयल-टाइम डेटा के मुताबिक, 8 मार्च 2026 तक उनकी नेटवर्थ 3.4 बिलियन डॉलर (करीब 31,259 करोड़ रुपये) है. वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 1230वें नंबर पर हैं और न्यूयॉर्क में सबसे तेजी से दौलत बढ़ाने वाले अरबपतियों में शुमार हैं.

अंकुर जैन की सफलता की कहानी बताती है कि एक छोटी-सी समस्या को इनोवेटिव तरीके से सॉल्व करने से कितनी बड़ी कामयाबी मिल सकती है. उन्होंने अमेरिका की किराए की क्राइसिस को अवसर में बदला और लाखों लोगों की मदद और अपनी एक नई पहचान बनाई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *