यात्रियों के लिए बड़ी राहत: खोया हुआ बैगेज ढूंढने में मदद करेगा गूगल का नया बैगेज ट्रैकिंग

Last Updated:

गूगल ने अपने फाइंड हब ऐप में नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यात्री फ्लाइट में खोए हुए बैगेज की रियल-टाइम लोकेशन एयरलाइंस के साथ शेयर कर सकेंगे. यह फीचर सुरक्षित लिंक के जरिए काम करता है और इससे एयरलाइन स्टाफ को सामान जल्दी ढूंढने में मदद मिलेगी. फिलहाल कई इंटरनेशनल एयरलाइंस, जैसे Turkish Airlines, इसे सपोर्ट करने लगी हैं, जिससे यात्रियों के लिए खोया सामान वापस पाना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फ्लाइट के दौरान सामान खो जाना यात्रियों के लिए सबसे परेशान करने वाले अनुभवों में से एक होता है. इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल ने अपने फाइंड हब ऐप में एक नया फीचर पेश किया है. इस फीचर की मदद से यात्री अपने खोए हुए बैगेज की लोकेशन सीधे एयरलाइन के साथ शेयर कर सकेंगे, जिससे सामान को जल्दी ढूंढने में मदद मिलेगी.

इस नई सुविधा को कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने अपनाना शुरू कर दिया है. इनमें Turkish एयरलाइन भी शामिल है, जिसने गूगल के साथ मिलकर इस फीचर को लॉन्च पार्टनर के रूप में अपनाया है.

  1. कैसे काम करता है फाइंड हब का बैगेज ट्रैकिंग फीचर
    यह नया फीचर यात्रियों को अपने बैग की रियल-टाइम लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है, बशर्ते कि बैगेज में कोई कम्पैटिबल ट्रैकर टैग लगा हो. इससे एयरलाइन स्टाफ बैग की सही लोकेशन देख सकता है और उसे जल्दी रिकवर करने में मदद मिलती है.
  2. लोकेशन ढूंढें और शेयर करें
    यात्री अपने एंड्रॉयड फोन में फाइंड हब ऐप खोलें और जिस सामान की तलाश करनी है उसे चुनें. इसके बाद ‘शेयर आइटम लोकेशन’ ऑप्शन पर टैप करने पर एक सुरक्षित लिंक तैयार हो जाएगा.
  3. एयरलाइन के साथ लिंक साझा करें
    ये लिंक यात्रियों द्वारा एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप के जरिए बैगेज क्लेम के दौरान शेयर किया जा सकता है. इसके बाद एयरलाइन टीम उस लिंक के जरिए बैग की अपडेट होती लोकेशन देख सकती है.
  4. कभी भी बंद कर सकते हैं शेयरिंग
    लोकेशन शेयर करने का पूरा कंट्रोल यात्रियों के पास रहता है. वे चाहें तो ऐप के जरिए किसी भी समय लोकेशन शेयरिंग बंद कर सकते हैं.
  5. प्राइवेसी और सिक्योरिटी का रखा गया खास ध्यान
    गूगल का कहना है कि इस फीचर को प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. लोकेशन लिंक अपने आप 7 दिन बाद एक्सपायर हो जाता है. इसके अलावा यूज़र जब चाहें इसे मैन्युअली बंद भी कर सकते हैं.

साथ ही, लोकेशन डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहता है ताकि कोई और व्यक्ति इसे एक्सेस न कर सके. जैसे ही सामान मालिक के पास वापस पहुंच जाता है, लोकेशन शेयरिंग अपने आप बंद हो जाती है. ये नया फीचर यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इससे खोए हुए बैगेज को ढूंढने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *