बुरे फंसते जा रहे अनिल अंबानी, अब PNB ने लगाया 1085 करोड़ के फ्रॉड का आरोप; केस दर्ज


Anil Ambani: मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) ds के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एक और केस दर्ज किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कदम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शिकायत के बाद उठाया है. बीते 5 मार्च को PNB ने अनिल अंबानी, RCom और कंपनी के एक पूर्व डायरेक्टर के खिलाफ 1085 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्रॉड का आरोप लगाया है. 

बैंक ने शिकायत में क्या कहा? 

शिकायत के मुताबिक, कथित फ्रॉड से PNB और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब PNB में मर्ज) को कुल मिलाकर लगभग 1085.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. यह FIR मुंबई में PNB की स्ट्रेस्ड एसेट्स मैनेजमेंट ब्रांच के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपु की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर रिलायंस कम्युनिकेशंस के लिए क्रेडिट फैसिलिटी हासिल करने की साजिश रची और बाद में लोन के पैसे को दूसरी जगह इस्तेमाल किया या उसका गलत इस्तेमाल किया. इस केस में अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और इसकी पूर्व डायरेक्टर मंजरी अशोक कक्कड़ को आरोपी बनाया गया है.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

PNB ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 से 2017 के बीच आरोपियों ने जानबूझकर बैंक को धोखा देने और गलत तरीके से क्रेडिट सुविधाएं प्राप्त करने के लिए आपराधि साजिश रची. लोन का इस्तेमाल उस काम के लिए नहीं किया गया, जिस काम के लिए उसे लिया गया था. इनका इस्तेमाल इनसे जुड़ी हुई कंपनियों और फर्जी लेनदेन के लिए किया गया.

जांच में यह भी बात सामने आई कि बैंक को गुमराह करने और गड़बड़ियों को छिपाने के लिए कंपनी के अकाउंट्स बुक में हेरफर की गई. PNBने बताया कि BDO India LLP के किए फॉरेंसिक ऑडिट में फंड के गलत इस्तेमाल और नियमों के उल्लंघन का खुलासा हुआ. इसके बाद फरवरी 2021 में बैंक ने इन खातों को ‘फ्रॉड’ घोषित कर दिया. हाल ही में CBI ने Bank of Baroda की शिकायत पर भी अनिल अंबानी और उनसे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ 2220 करोड़ रुपये कीर धोखाधड़ी का एक केस दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें:

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू 2.81 लाख करोड़ रुपये घटी; जानें डिटेल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *