उज्जैन | वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले 31 मार्च तक नगर निगम के संपत्ति कर, जल कर, दुकानों का किराया एवं कचरा प्रबंधन शुल्क सहित अन्य करों की राशि अवकाश के दिनों में भी जमा की जा सकेगी। अवकाश के दिनों में भी निगम के काउंटर खुले रखे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 5 रुपए में ले सकते कृषि पंप कनेक्शन उज्जैन | ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हॉर्स पॉवर तक के ऑनलाइन स्थाई कृषि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन शुल्क को मात्र 5 रुपए निर्धारित किया है। यह सुविधा उन स्थानों पर दी जाएगी जहां पहले से बिजली लाइन है। .