Indore News: टी-20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के बाद इंदौर में जश्न का माहौल देखने को मिला. देर रात शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और जीत का उत्सव मनाया. इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला भी राजवाड़ा पहुंचे और टीम इंडिया की जीत की खुशी में जमकर थिरकते नजर आए. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हाथ में तिरंगा लेकर जश्न में शामिल हुए. लोगों ने ढोल-नगाड़ों, नाच-गाने और आतिशबाजी के साथ टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया. पूरे इलाके में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा.
.