पनौती नहीं था स्टेडियम! टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर बागेश्वर महाराज ने दी टीम इंडिया को बधाई

X

पनौती नहीं था स्टेडियम! टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर बागेश्वर महाराज ने दी टीम इंडिया को बधाई

 

arw img

Bageshwar Dham News: छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत द्वारा तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इस जीत को शानदार रणनीति, कड़े परिश्रम और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास का परिणाम बताया. शास्त्री ने ‘पनौती’ जैसे शब्दों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी दिन, मैदान या खिलाड़ी अशुभ नहीं होता. उन्होंने कहा, सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा से हर बाधा को पार किया जा सकता है. उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी क्रिकेट प्रेमियों को बधाई दी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *