Sagar News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी में जाने का एक और सुनहरा अवसर आया है. इसमें जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक जैसी भर्ती के लिए 1650 से अधिक पोस्ट निकाली गई हैं. इसके फॉर्म भरना भी शुरू हो गए हैं. दोनों ही पोस्ट के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी, जिनकी उम्र 18 से 33 साल के बीच हो, आवेदन कर सकते हैं. 14 मार्च तक आवेदन करने के बाद 7 अप्रैल से परीक्षा शुरू होगी. 2 घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे. इस बार एक बड़ा बदलाव ये किया गया कि अब 1/4 माइनस मार्किंग भी होगी. एग्जाम शुरू होने में लगभग 1 महीने का समय बचा है. इसमें कैसे तैयारी करनी है, एक्सपर्ट से जानें…
सागर की प्रतिष्ठित महिंद्रा कोचिंग के टीचर शिवम केसरी बताते हैं कि जो भी अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं, उसमें दो तरह लोग हैं, एक तो वह जो काफी समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं और दूसरे फ्रेशर हैं, जो आवेदन डालने के बाद अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे. इसमें जो तैयारी शुरू कर रहे हैं, उनको अपना सिलेबस रखकर बैठना चाहिए. जो टॉपिक हैं, उन पर सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए. 8 घंटे से 12 घंटे तक जितना अधिक से अधिक मेहनत कर सकते हैं, उतना जी जान लगाकर करें. तैयारी करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि सिलेबस में जो वेरी इंपॉर्टेंट टॉपिक हैं, उनको ही सबसे पहले कंप्लीट करना है.
मैथ्स में ये टॉपिक जरूर देखें
आगे बताया, जिनका सिलेबस कंप्लीट है, रिवीजन भी कर चुके हैं, उनको अब केवल प्रैक्टिस करनी है. इसमें मॉक टेस्ट लगाने हैं. पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करने हैं. pyqs, mcqs सबसे ज्यादा ध्यान देना है. सिलेबस में मैथ्स रीजनिंग साइंस और जीके है. मैथ्स की शुरुआत करें तो करीब 25 टॉपिक हैं, लेकिन इनमें जो मोस्ट इंर्पोटेंट टॉपिक हैं, उन पर ज्यादा ध्यान दें. जैसे नंबर सिस्टम, परसेंटेज एवरेज, प्रॉफिट एंड लॉस, सिंपल इंटरेस्ट सिंपलिफिकेशन कंपाउंड इंटरेस्ट, टाइम एंड वर्क, टाइम एंड डिस्टेंस, डाटा इंटरप्रिटेशन जैसे टॉपिक्स जरूर देखें.
हिंदी और जीके की ऐसे करें तैयारी
जीके की बात करें ट्रेंड में ज्योग्राफी, जिसमें नदी पहाड़ मिट्टी वाली टॉपिक को ध्यान रखें. इसके अलावा एमपी के जिले, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व की खास बातें, मध्य प्रदेश का इतिहास, प्रदेश का कल्चर, जनजातीय, इंडियन कांस्टीट्यूशन बेसिक, फंडामेंटल राइट्स, प्रेसिडेंट पीएम गवर्नर, इंडियन हिस्ट्री अवार्ड, मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं देखें. इसमें 6 महीने की करंट अफेयर्स को भी देखें. हिंदी में संधि, समास, विलोम, पर्यायवाची, मुहावरे, वाक्य शुद्ध, अलंकार, रस त्रुटि सुधार, अपठित गद्यांश जैसे टॉपिक पर फोकस करें.
.