विधायक अनुभा मुंजारे की कार्रवाई: किसान कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी देने के आरोपी अबु शाह को प्रतिनिधि पद से हटाया – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने अपने एक और कर प्रतिनिधि पर सख्त कार्रवाई की है। विधायक ने अपने प्रतिनिधि और ठेकेदार अबु शाह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। अबु शाह पर किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र ठाकरे को मोबाइल पर धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। विधायक ने इस कार्रवाई की जानकारी जिला कलेक्टर को भी भेज दी है। आरटीआई वापस लेने के लिए बनाया दबाव विवाद की जड़ लालबर्रा रेस्ट हाउस में कराए गए एक निर्माण कार्य से जुड़ी है। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र ठाकरे ने इस कार्य की गुणवत्ता को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी और आरटीआई (RTI) लगाई थी। वायरल ऑडियो में अबु शाह कथित तौर पर मुनेन्द्र ठाकरे पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बातचीत के दौरान अबु शाह ने स्वयं को विधायक का करीबी बताते हुए मुनेन्द्र ठाकरे को गंभीर परिणाम भुगतने और ‘चीर देने’ जैसी धमकियां दीं। कद्दावर नेताओं के नामों का भी उल्लेख वायरल ऑडियो में केवल स्थानीय स्तर की ही नहीं, बल्कि जिले की राजनीति के प्रमुख चेहरों का भी जिक्र हुआ है। बातचीत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरस्वार और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुरू पटेल के नामों का उल्लेख कर चुनौती दी गई। ऑडियो में अबु शाह यह कहते सुने जा रहे हैं कि वे विधायक के कहने पर काम कर रहे हैं और मुनेन्द्र ठाकरे को उनकी सीमा में रहने की चेतावनी दी। विधायक के प्रतिनिधियों पर उठे सवाल विधायक अनुभा मुंजारे के लिए यह दूसरा मामला है जब उन्हें अपने किसी करीबी को विवादों के चलते पद से हटाना पड़ा है। इससे पहले उनके निजी सहायक निरालासिंह बघेले का भी एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें पदमुक्त किया गया था। इस ताजा विवाद के बाद भाजपा ने विधायक पर अपने प्रतिनिधियों पर नियंत्रण न होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। मुनेन्द्र ठाकरे की शिकायत और ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा गया। विधायक ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *