IND vs NZ Final मैच न हो मिस: ये हैं जियो, एयरटेल और Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान

क्रिकेट फैंस के लिए आज बड़ा मुकाबला होने वाला है. ICC मेंस T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 6:30 बजे और खेल 7:00 बजे से शुरू होगा. डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगा.

भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी, जबकि टीवी पर टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. अगर आपने अभी तक लाइव मैच देखने के लिए प्लान नहीं लिया है, तो ₹200 से कम के कुछ रिचार्ज प्लान्स हैं जिनमें जियोहॉट्स्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Jio के प्लान:
रिलायंस जियो का ₹100 प्रीपेड प्लान सबसे सस्ता ऑप्शन है. इसमें 5GB हाई-स्पीड डेटा और 30 दिन का जियोहॉट्स्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है. हालांकि यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है, इसलिए आपके नंबर पर बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है.

दूसरा ऑप्शन ₹195 का प्लान है, जिसमें 15GB डेटा और 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है. अगर आप सिर्फ फाइनल ही नहीं बल्कि आगे भी कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह बेहतर विकल्प हो सकता है.

Airtel के प्लान
भारतीय एयरटेल का ₹100 प्लान 30 दिनों के लिए 6GB डेटा और 30 दिन का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है. ये जियो के समान कीमत वाले प्लान से थोड़ा ज्यादा डेटा देता है.

वहीं ₹195 एयरटेल प्लान में 12GB डेटा, 1 महीने का जियोहॉट्स्टार सब्सक्रिप्शन और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का एक्सेस भी मिलता है.

Vi के प्लान
वोडाफोन आइडिया यानी Vi के पास भी कई किफायती ऑप्शन हैं.

  1. ₹44 प्लान-1GB डेटा (मिडनाइट तक वैलिड) और 30 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन.
  2. ₹101 प्लान – 5GB डेटा और 1 महीने का JioHotstar एक्सेस
  3. ₹151 प्लान – 4GB डेटा और 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन
  4. ₹169 प्लान – 8GB डेटा और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

इन सभी प्लान्स के लिए भी आपके नंबर पर एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है.

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए India vs New Zealand T20 World Cup Final लाइव देखना चाहते हैं, तो ये ₹200 से कम के रिचार्ज प्लान्स आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *