इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 सबसे बड़ी वजह कौन सी हैं? वक्त रहते कर लें सुधार, वरना…

Last Updated:

Real Causes of Diabetes: हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया है कि डायबिटीज का मुख्य आधार इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है. यह केवल चीनी खाने से नहीं होता, बल्कि पेट का विसरल फैट, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, नींद की कमी और जेनेटिक्स इसके 5 सबसे बड़े फैक्टर्स हैं.

Zoom

इंसुलिन रेजिस्टेंस डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण है.

Insulin Resistance Causes: डायबिटीज महामारी की तरह फैल रही है और हर साल करोड़ों लोग इसका शिकार हो रहे हैं. टाइप 1 डायबिटीज ऑटो इम्यून डिजीज है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह इंसुलिन रेजिस्टेंस है. जब हमारा शरीर इंसुलिन हार्मोन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, तब शुगर लेवल बढ़ने लगता है और लॉन्ग टर्म में डायबिटीज डेवलप हो जाती है. अक्सर माना जाता है कि ज्यादा मीठा खाने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की कंडीशन पैदा होती है, लेकिन इसकी बड़ी वजह कुछ और है. अगर इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल न किया जाए, तो आप डायबिटीज के मरीज बन सकते हैं.

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने हाल ही में सोशल साइट X पर एक पोस्ट के जरिए इंसुलिन रेजिस्टेंस की 5 सबसे बड़ी वजह बताई हैं. डॉक्टर के मुताबिक इंसुलिन रेजिस्टेंस केवल मीठा खाने से नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य से जुड़ी कॉम्प्लिकेशंस के कारण होता है. जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं, तो ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है. अच्छी बात यह है कि इनमें से अधिकांश कारणों को सुधारा जा सकता है और डायबिटीज के खतरे से बचा जा सकता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *