किचन में रखी इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

Last Updated:

Homemade Face Scrub: गर्मी के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है, जिससे चेहरा काला या फीका लगने लगता है. ऐसे में कुछ लोग चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोई असर नहीं दिखाई देता है. ऐसे में यहां कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जो आपकी त्वचा को निखारने और मॉइस्चराइज करने में आपकी मदद करेंगे. (सावन पाटिल/खंडवा)

गर्मी शुरू हो रही है. धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण चेहरे की रंगत बिगाड़ने वाले हैं. ऐसे में स्किन की गहराई से सफाई और डेड स्किन हटाना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे में साफ, बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए ज्यादातर युवतियां या महिलाएं पार्लर का रुख करती हैं और मोटी रकम खर्च करती हैं. पार्लर नहीं गईं तो बाजार के महंगे स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, जिसके केमिकल कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं.

अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि, खंडवा के ब्यूटी एक्सपर्ट सुदर्शन सोलंकी ने बताया कि आप नेचुरल चीजों से स्क्रब बनाकर त्वचा को चमकदार बना सकती हैं. इससे त्वचा सुरक्षित भी रहेगी. खास बात यह कि ये सभी चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाती हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, इन नेचुरल स्क्रब का उपयोग सप्ताह में 1 से 2 बार करना चाहिए. नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है.

कॉफी और शहद स्क्रब: कॉफी पाउडर में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. यह स्क्रब डेड स्किन हटाकर इंस्टेंट ग्लो देता है, वहीं शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है. इस स्क्रब की मदद से आप आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे को कम कर सकते हैं. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

बेसन, हल्दी और दूध स्क्रब: बेसन में चुटकी भर हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. यह स्क्रब टैनिंग हटाने और ऑयली स्किन को साफ करने में बेहद फायदेमंद है. इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से गोलाकार तरीके से अपने चेहरे की मालिश करें, फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दे.

ओट्स और दूध स्क्रब: ओट्स को दरदरा पीसकर उसमें दूध मिलाएं. यह स्क्रब सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है. अगर आप ये स्क्रब यूज करते हैं, तो आपके चेहरे से डेड स्किन दूर होगी और त्वचा चमकदार बनेगी.

नींबू और चीनी स्क्रब: नींबू के रस में दरदरी चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार करें. यह स्क्रब ब्लैकहेड्स हटाने और त्वचा को साफ व चमकदार बनाने में मदद करता है. यह त्वचा के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी गई है. अगर आप भी इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स कुछ ही दिनों में दूर हो सकते हैं. 

ऐलोवेरा और ब्राउन शुगर स्क्रब: ऐलोवेरा जेल में ब्राउन शुगर मिलाकर स्क्रब करें. यह त्वचा को ठंडक देता है और डेड स्किन हटाकर नेचुरल ग्लो लाता है. सबसे खास बात ये कि स्क्रब पूरी तरह नेचुरल हैं, जिससे त्वचा पर किसी तरह का नुकसान नहीं होता. घर बैठे पार्लर जैसा निखार मिल सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *