रविवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृष और मिथुन राशि के लोगों के लिए फायदेमंद दिन है, वृश्चिक और धनु राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Sunday (8 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 मार्च, रविवार को मेष राशि के लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। वृष और मिथुन राशि वालों को परिवार और पुराने कॉन्टेक्ट से फायदा मिल सकता है। कर्क और कन्या राशि वालों के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय रहेगा। वृश्चिक और धनु राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए उपलब्धि और पहचान के संकेत हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – टू ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सफलता और प्रतिष्ठा लेकर आ सकता है। पेरेंट्स का आशीर्वाद आपके आत्मबल को और मजबूत करेगा। परिवार और रिश्तेदारों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से अनुकूल स्थितियां बन सकती हैं। व्यापार में ग्राहकों का विश्वास मजबूत होगा। किसी समारोह में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। घर में प्रेम और आपसी समझ बेहतर होगी। कोई पुराना लक्ष्य आज पूर्ण हो सकता है। परिवार में आपकी उपलब्धियों को लेकर प्रसन्नता का माहौल बन सकता है और लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे।

करियर – आपकी योग्यता और प्रतिभा आज खुलकर सामने आएगी। मेडिकल क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को मरीजों और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। फ्रीलांसर को नए और प्रतिष्ठित क्लाइंट प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। टीम के सदस्य आपको प्रेरणा के रूप में देखेंगे। आपकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित कर सकती है और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। लव – प्रेम संबंधों में गौरव और खुशी का अनुभव होगा। आपका साथी आपके सपनों पर पूरा भरोसा दिखाएगा। वैवाहिक जीवन में सराहना और रोमांस का संतुलन बना रहेगा। प्रियजन आपकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करेंगे। कोई प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। रिश्तों में विश्वास पहले से अधिक गहरा होगा और भावनात्मक निकटता भी बढ़ सकती है। हेल्थ – घुटनों में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। ताजा भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन आवश्यक है। सकारात्मक सोच आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होगी। लकी कलर – सैफ्रन, लकी नंबर – 9

वृष – नाइन ऑफ कप्स आज का दिन पुरानी यादों और स्नेहपूर्ण भावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में हंसी-मजाक और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। बच्चों के साथ बिताए पुराने पलों की खुशी फिर महसूस होगी। बुजुर्गों की बातें और अनुभव आज महत्वपूर्ण सीख दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी और किसी परिचित से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। घर का माहौल भावनात्मक और मधुर बना रहेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को शांति देगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा।

करियर – आपके संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कॉमर्स क्षेत्र के लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से नया अवसर मिल सकता है। कला से जुड़े लोगों को अपने पूर्व कार्य के लिए प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। अनुभव आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। सहकर्मियों के साथ भरोसेमंद सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। पहले से रुकी हुई योजनाएं अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगी और कामकाज में सकारात्मक गति आएगी। लव – प्रेम जीवन में भावनाएं फिर से जागृत होंगी। सिंगल लोग किसी पुराने परिचित के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। प्रेमी युगलों के बीच बीती खुशियां फिर से लौट सकती हैं। कोई अनकही बात आज दिल से निकलकर संबंध को और मजबूत बनाएगी। पुरानी यादें प्रेम को और गहरा करेंगी। दिन स्नेह और विश्वास को नई चमक प्रदान करेगा। हेल्थ – गले में हल्की खराश महसूस हो सकती है, इसलिए गुनगुना पानी फायदेमंद रहेगा। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है उन्हें मौसम बदलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। तनाव कम करने के लिए अपनी पुरानी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताना भी लाभदायक रहेगा। लकी कलर – बेबी पिंक, लकी नंबर – 3

मिथुन – जजमेंट आज का दिन भावनात्मक तालमेल और सहयोग से भरा रहेगा। परिवार में अपनापन बढ़ेगा और किसी पुराने मनमुटाव के समाप्त होने की संभावना है। बुजुर्गों का स्नेह और निकटता मन को सुकून देगी। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी और राहत दोनों मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी और किसी परिचित से सहायता या लाभ मिलने के संकेत हैं। घर में छोटी-सी खुशी, उपहार या मिठाई बांटने जैसा वातावरण बन सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात पुरानी यादों को फिर जीवंत कर सकती है और माहौल खुशनुमा बना सकती है।

करियर – साझेदारी, टीमवर्क और आपसी समझ आज सफलता दिलाएंगे। मैनेजमेंट क्षेत्र के लोग सहकर्मियों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर पाएंगे। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को किसी मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कला या रचनात्मक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सहयोग के माध्यम से नई पहचान मिलने की संभावना है। लव – प्रेम जीवन में आकर्षण, समझ और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। दिलों का मेल जल्दी हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और छोटी-सी सरप्राइज या रोमांटिक बातचीत रिश्ते में ताजगी ला सकती है। प्रेमी युगलों को साथ समय बिताने का सुंदर अवसर मिलेगा। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझते हुए पूरा समर्थन देगा। हेल्थ – हृदय या रक्त संचार से जुड़ी हल्की असहजता महसूस हो सकती है, इसलिए अनावश्यक चिंता से बचें। अधिक भावनात्मक संवेदनशीलता मन को जल्दी थका सकती है। हल्का व्यायाम और संतुलित दिनचर्या लाभदायक रहेगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

कर्क – सेवन ऑफ वांड्स आज का दिन रिश्तों में नई गर्मजोशी और निकटता लेकर आएगा। परिवार में सहयोग और अपनापन बढ़ता हुआ दिखाई देगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मन को गहरा सुकून देगा। परिवार से भावनात्मक सम्मान और सराहना प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से किसी प्रियजन का सहयोग मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होकर बीती यादें फिर ताजा होंगी। घर का वातावरण स्नेह और मधुर भावनाओं से भरा रहेगा। रिश्तों में आपसी समझ और भरोसा और मजबूत होगा। मिलकर लिए गए निर्णय आपको संतोष और स्थिरता देंगे।

करियर – सहयोग आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के रचनात्मक विचारों की प्रशंसा होगी। ऑफिस में उत्पन्न विवादों को शांत और समझदारी भरी बातचीत से सुलझाया जा सकता है। नए संपर्क बनाना और लोगों से मिलना करियर की प्रगति में सहायक रहेगा। लव – प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत मिल सकता है। सिंगल लोगों को अचानक किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण और जुड़ाव महसूस हो सकता है। प्रेमी युगल भविष्य की योजनाओं पर एकमत हो सकते हैं। सकारात्मक संवाद रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। हेल्थ – दिल की धड़कन तेज लगना या हल्की घबराहट महसूस हो सकती है, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लाभदायक रहेगा। प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना शरीर और मन दोनों के लिए अच्छा रहेगा। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4

सिंह – टू ऑफ कप्स आज का दिन मानसिक तनाव और बेचैनी का अनुभव करा सकता है। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में अनजाना भय पैदा हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा। आर्थिक फैसलों को लेकर दुविधा बनी रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों के साथ बातचीत में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन भीतर ही भीतर तनाव बना रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा, इसलिए अपनी भावनाएं खुलकर साझा करना बेहतर रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए सहायक होगा।

करियर – काम का दबाव और मानसिक चिंता बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया थोड़ी परेशान कर सकती है। सहकर्मियों के साथ संवाद करते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर मन निराश हो सकता है। इसलिए अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करना आवश्यक रहेगा और धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। लव – प्रेम जीवन में असुरक्षा और संदेह की भावना बढ़ सकती है। साथी के व्यवहार को लेकर गलतफहमी मन में जगह बना सकती है। बातचीत कम होने से रिश्ते में दूरी का एहसास हो सकता है। अपने मन की बात दबाकर रखने के बजाय साझा करना बेहतर रहेगा। दिल से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी करीबी मित्र से बातचीत मन को हल्का कर सकती है। उम्मीद बनाए रखें, क्योंकि रिश्तों में सुधार की संभावना बनी रहेगी। हेल्थ – सिर में भारीपन और मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। पाचन थोड़ा कमजोर लग सकता है, इसलिए हल्का और संतुलित भोजन करना बेहतर रहेगा। तनाव के कारण दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम और शांत वातावरण जरूरी रहेगा। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

कन्या – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन योजनाओं और दूरदर्शिता पर केंद्रित रहेगा। परिवार में भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। बुजुर्गों का अनुभव निर्णय लेने में सहायक बनेगा। आर्थिक रूप से नए विकल्प तलाशना लाभकारी साबित हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर कोई नई योजना बनाई जा सकती है। यात्रा या घर में बदलाव का विचार उत्साह पैदा करेगा। अवसर आपके सामने मौजूद हैं, बस सही दिशा चुनना आवश्यक होगा।

करियर – नई दिशा और बड़े अवसर आपके सामने आ सकते हैं। मैनेजमेंट क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। बॉस या वरिष्ठ आपकी योजनाओं पर विश्वास जताएंगे। बदलाव को अपनाना ही सफलता की कुंजी बनेगा। आपकी दूरदर्शिता भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक होगी। लव – प्रेम जीवन में नए कदम और नई सोच अपनाने का समय है। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। प्यार में दूरी कम करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रेमी युगल साथ मिलकर किसी यात्रा या नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। भावनाओं के साथ समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ – ऊर्जा सामान्य बनी रहेगी, लेकिन व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखना आवश्यक होगा। पैरों में हल्की थकान महसूस हो सकती है। वॉक और योग लाभदायक रहेंगे। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी रहेगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

तुला – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन सुख, स्थिरता और देखभाल से भरा रहेगा। परिवार में आपकी व्यावहारिक सोच सभी को सुरक्षा और भरोसे का एहसास कराएगी। घर में किसी जरूरी वस्तु की खरीद या सजावट का विचार मन को खुशी देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और धन का उपयोग संतुलित ढंग से होगा। किसी महिला सदस्य की भूमिका खास महत्व रखेगी। सादगी के बीच भी समृद्धि का अनुभव होगा और घर का वातावरण स्थिर तथा आत्मीय बना रहेगा।

करियर – आपकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना सफलता दिलाएगी। शिक्षा और काउंसलिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों का सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में टीम आप पर भरोसा करेगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। करियर की प्रगति स्थिर और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। आपका शांत स्वभाव और संतुलित निर्णय आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। लव – प्रेम जीवन में संतुलन और स्थिरता का समय रहेगा। प्रेमी युगल भविष्य से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार कर सकते हैं। रिश्तों में ईमानदारी कई समस्याओं का समाधान ला सकती है। साथी के साथ समय बिताने से आपसी जुड़ाव और मजबूत होगा। आज का दिन प्रेम संबंधों को स्थायित्व देने का संकेत देता है। हेल्थ – थकान और कमजोरी से राहत पाने के लिए आयरन और विटामिन से भरपूर भोजन लेना फायदेमंद रहेगा। मानसिक शांति और पौष्टिक आहार आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे। सकारात्मक दिनचर्या अपनाना लाभकारी रहेगा। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – ऐस ऑफ वांड्स आज का दिन नई शुरुआत, उत्साह और स्वतंत्र सोच का संकेत दे रहा है। परिवार में हल्का-फुल्का और हंसी-मजाक भरा वातावरण बना रहेगा। आप अपने तरीके से निर्णय लेना पसंद करेंगे। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाना बेहतर रहेगा। परिवार के युवा सदस्य आपको प्रेरित कर सकते हैं। आज जीवन में विश्वास और नएपन को अपनाने का समय है। जोखिम छोटा होगा, लेकिन अनुभव महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

करियर – नए रास्ते और ताजगी भरी शुरुआत के अवसर सामने आ सकते हैं। तकनीकी और रचनात्मक पेशों में काम करने वालों को अप्रत्याशित अवसर मिल सकता है। कॉमर्स क्षेत्र में साहसिक निर्णय लाभ दिला सकता है। नौकरी बदलने या नई भूमिका अपनाने की इच्छा भी जाग सकती है। वरिष्ठ आपके विचारों को अलग और आकर्षक मान सकते हैं। अनुभव आपकी प्रगति का महत्वपूर्ण साधन बनेगा। लव – प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांच का अनुभव होगा। सिंगल लोगों को अचानक किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। मुलाकात सुखद और यादगार रह सकती है। प्रेमी युगल बिना किसी योजना के साथ खास समय बिता सकते हैं। एक छोटी मुस्कान भी रिश्तों को और सुंदर बना सकती है। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी होगा। टखनों या पैरों में चोट लगने की संभावना है। नई जगह का भोजन पाचन को प्रभावित कर सकता है। हल्का व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना लाभदायक रहेगा। लकी कलर – लाइम ग्रीन, लकी नंबर – 5

धनु – पेज ऑफ कप्स आज का दिन स्वतंत्रता और नए अनुभवों से भरा रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा, लेकिन आपकी अचानक बनी योजनाएं सबको थोड़ा आश्चर्य में डाल सकती हैं। आर्थिक रूप से छोटा लेकिन रोचक निवेश संभव है। बच्चों के साथ खेलकूद या बाहर घूमने की योजना बन सकती है। छोटे जोखिम आगे चलकर बड़े अवसरों का मार्ग खोल सकते हैं। आपका उत्साह आपको नए रास्ते तलाशने के लिए प्रेरित करेगा।

करियर – मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी नए विभाग या प्रशिक्षण का अवसर मिल सकता है। कला क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने अनोखे विचारों से अलग पहचान बना सकते हैं। फ्रीलांसर को अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच भी मजबूत हो सकती है। वरिष्ठ आपके साहस और आत्मविश्वास की सराहना करेंगे। लव – प्रेम जीवन में नया आकर्षण जन्म ले सकता है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक शुरुआत का संकेत दे सकता है। कोई मुलाकात दिल की धड़कनें तेज कर सकती है। प्रेमी युगल अचानक कहीं घूमने जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज वर्तमान पल का आनंद लेना आपके रिश्ते को और सुंदर बना सकता है। हेल्थ – डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आ सकते हैं, इसलिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। अधिक बाहर घूमने से थकान महसूस हो सकती है। नया व्यायाम शुरू करने का मन बन सकता है, लेकिन इसे धीरे-धीरे अपनाना बेहतर रहेगा। लकी कलर – सनफ्लावर येलो, लकी नंबर – 3

मकर – किंग ऑफ स्वॉर्ड्स आज का दिन उपलब्धि, प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा वातावरण बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी रिश्तेदार या मित्र का आगमन दिन को और आनंदमय बना सकता है। आज आपके निर्णय समझदारी और आत्मविश्वास दोनों को दर्शाएंगे। घर में प्रेम और गर्मजोशी का माहौल बना रहेगा।

करियर – बड़ी पहचान मिलने की संभावना बन रही है। मैनेजमेंट क्षेत्र में पदोन्नति के संकेत दिखाई दे सकते हैं। कला क्षेत्र में काम करने वालों को लोकप्रियता और प्रशंसा मिल सकती है। फ्रीलांसर को किसी प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। कॉमर्स क्षेत्र में लाभदायक डील मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत और समर्पण से प्रभावित होंगे। लव – प्रेम जीवन में खुशियां और रोमांस बढ़ेगा। साथी के साथ बिताया गया समय यादगार बन सकता है। संबंधों में विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। छोटी सरप्राइज रिश्ते में नया रंग भर सकती है। प्रेमी युगलों के लिए विवाह से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय संभव है। हेल्थ – धूप से विटामिन संतुलन बेहतर हो सकता है, लेकिन तेज धूप से बचाव रखना जरूरी है। खेलकूद या आउटडोर गतिविधियां आपको ऊर्जा और ताजगी देंगी। लकी कलर – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 4

कुंभ – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स परिवार में आपके प्रयासों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आने लगेंगे। बुजुर्गों की सलाह आपके निर्णयों को स्थिरता देगी। आर्थिक रूप से योजनाबद्ध निवेश भविष्य में लाभ देना शुरू कर सकता है। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। आज जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। छोटे-छोटे प्रयास भविष्य की बड़ी उपलब्धियों की नींव बन सकते हैं।

करियर – आपकी मेहनत का पूरा फल अभी नहीं मिलेगा, लेकिन आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई देगा। फ्रीलांसर को पहले किए गए प्रयासों के कारण नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। टेक्निकल क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया जा सकता है। लव – प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन प्रगति थोड़ी धीमी हो सकती है। सिंगल लोगों को किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। छोटी गलतफहमियों को शांतिपूर्वक सुलझाना बेहतर रहेगा। हेल्थ – जोड़ों में हल्की जकड़न परेशानी दे सकती है। आयरन या विटामिन की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। पौष्टिक आहार और पर्याप्त आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

मीन – नाइट ऑफ वांड्स आज का दिन इच्छाओं, प्रलोभनों और आत्मसंयम की परीक्षा लेकर आ सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर आवश्यकता से अधिक जिद तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक रूप से आकर्षक प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, लेकिन बिना सोच-समझे निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा। घर के किसी सदस्य की आदत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। कोई पुरानी आदत आज बाधा बन सकती है।

करियर – आज प्रलोभन से भरे रास्ते सामने आ सकते हैं, इसलिए शॉर्टकट अपनाने से बचना जरूरी होगा। कॉमर्स क्षेत्र के लोगों को लालच में आकर गलत निवेश करने का खतरा हो सकता है। फ्रीलांसर को क्लाइंट के दबाव में आकर अनुचित शर्तें स्वीकार नहीं करनी चाहिए। लव – प्रेम जीवन में अधिकार और संदेह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी युगलों के बीच गलतफहमियां धैर्य और शांत संवाद से ही कम होंगी। ईर्ष्या और तुलना संबंधों को कमजोर बना सकती है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट तरीके से व्यक्त करना बेहतर रहेगा। हेल्थ – नींद की कमी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। जंक फूड और देर रात तक जागने से बचना बेहतर रहेगा। पर्याप्त पानी पिएं और गहरी सांसों वाले व्यायाम करें। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *