Last Updated:
Araria Success Story : बिहार के अररिया जिले के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार ने छोटे से निवेश से बड़ा उदाहरण पेश किया है. उन्होंने करीब 38 हजार रुपये की आटा चक्की मशीन लगाकर गांव में ही गेहूं, मक्का, चना और दाल की पिसाई का काम शुरू किया. यूट्यूब से मिली जानकारी के आधार पर शुरू किया गया यह व्यवसाय आज उनकी अच्छी आमदनी का जरिया बन गया है. रोजाना 800 से 1200 किलो तक अनाज पीसकर पवन कुमार न सिर्फ अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि खेती के साथ मिलाकर सालाना करीब 8 लाख रुपये तक की कमाई भी कर रहे हैं. रिपोर्ट- दिलकुश कुमार झा
यह साबित हो चुका है कि गांव में रहकर भी छोटे से व्यवसाय से हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है. बिहार के अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी पवन कुमार इसकी एक शानदार मिसाल हैं, जिन्होंने आटा चक्की (गैंहू, मक्का, दाल, चना पीसने बनाने) का व्यवसाय शुरू करके अपनी जिंदगी बदल दी है.
अररिया के रघुनाथपुर गांव निवासी पवन कुमार ने करीब 38 हजार रुपये में आटा चक्की और पूरे सेट में लगभग 2 लाख रुपये खर्चा किया है. उन्होंने बताया कि आटा पिसाई मशीन पूर्णिया से ऑनलाइन खरीदा था. उन्हें इस मशीन के बारे में यूट्यूब से जानकारी मिली.
इससे पहले वह खेती-बाड़ी और ऑनलाइन कैफे चलाने का काम करते थे. अब उन्होंने अपने गांव में यह मशीन लगाई है. ऐसे में अब उन्हें बाहर जाकर कमाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस मशीन से वह अच्छी कमाई कर लेते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
किसान पवन कुमार ने लोकल 18 से बताया कि वह इस मशीन से रोजाना 800-1200 किलों तक गेंहू, मक्का चना दाल आदि का आटा पीसते हैं. जहां वह प्रति किलो के हिसाब से लोगों से पैसा लेते हैं.
किसान पवन कुमार ने कहा कि अगर इस काम को समय देकर सही से किया जाए तो शुरूआत में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन 1-2 साल बाद इसमें अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि आप चाहें तो कम कीमत वाली मशीन लेकर भी इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.
पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मशीन को 38 हजार रुपए में खरीदा था, लेकिन अब तक इससे एक सीजन में लाखों रुपये तक की कमाई कर चुके हैं.
किसान पवन कुमार ने बताया कि इस बिजनेस से अच्छी कमाई हो रही है. इसके अलावा वह 4 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं, जिसमें मक्का, धान और गेहूं की खेती करते हैं. जहां इस मशीन और खेती से वह सालाना 8 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं.
.