Zeiss कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo स्मार्टफोन चर्चा में, लॉन्च से पहले फोटो लीक

वीवो ने MWC 2026 के दौरान अपने आने वाले स्मार्टफोन्स को लेकर काफी चर्चा बटोरी है. कंपनी ने जहां इवेंट में मुख्य रूप से वीवो X300 Ultra पर फोकस किया, वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार X300 सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन भी शो फ्लोर पर देखा गया. माना जा रहा है कि यह डिवाइस वीवो X300 Max हो सकता है.

Zeiss कैमरा ब्रांडिंग के साथ दिखा नया फोन- रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन मीडियाटेर डायमेंसिटी 9500 चिपसेट से जुड़ी एक प्रेजेंटेशन के दौरान दिखाई दिया था. हालांकि वीवो ने आधिकारिक तौर पर फोन की पहचान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन विनफ्यूचर के एडिटर रोनाल्ड क्वांट ने संकेत दिया कि यह वीवो X300 Max हो सकता है.

शेयर की गई तस्वीरों में फोन के पीछे Zeiss ब्रांडिंग वाला कैमरा मॉड्यूल नजर आता है. कैमरा लेआउट में Zeiss लोगो के दोनों तरफ दो कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं, जबकि तीसरा सेंसर उनके ऊपर स्थित है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें चौथा कैमरा भी होगा या नहीं.

Dimensity 9500 चिपसेट और 90W फास्ट चार्जिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन का मॉडल नंबर V2548A बताया जा रहा है, जो हाल ही में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आया था. लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है.

कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन उसी MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलेगा, जो वीवो X300 सीरीज़ के दूसरे मॉडल्स में भी दिया जा सकता है.

AI इमेजिंग सिस्टम पर फोकस
इस बीच वीवो के एग्जीक्यूटिव Han Bo Xiao ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वही स्मार्टफोन दिखाई देता है. उन्होंने यह भी हिंट दिया कि वीवो जल्द ही एक नया AI-पावर्ड इमेजिंग सिस्टम पेश करने की तैयारी कर रहा है.

बताया जा रहा है कि यह नया कैमरा सिस्टम Dimensity 9500 चिपसेट और वीवो के V3+ इमेजिंग चिप के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे स्मार्टफोन फोटोग्राफी ज्यादा आसान और ऑटोमैटिक हो जाएगी.

संभावित फीचर्स
लीक्स के अनुसार वीवो X300 Max में 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1440p रेज़ोलूशन के साथ आएगा. इसके अलावा फोन में लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि वीवो X300 Max मार्च में लॉन्च हो सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *