बालों की समस्या से हैं परेशान? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें झड़ने और सफेद होने से रोकने के अचूक उपाय

Last Updated:

Tips and Tricks: बालों की समस्याओं का मुख्य कारण गलत खान-पान और खराब दिनचर्या है. डॉ.पंकज कुमार के अनुसार, नारियल और भृंगराज तेल, घरेलू चूर्ण और पाचन तंत्र सुधारने से बालों का झड़ना और सफेद होना कम हो सकता है.

गुमलाः बाल हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं. लेकिन आज के समय में, समय से पहले बालों का झड़ना या सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान और प्रदूषण के कारण कम उम्र के लोगों, यहां तक कि बच्चों में भी ये समस्याएं देखने को मिल रही हैं. अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं और एक प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार के ये अचूक उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

खान-पान और जीवनशैली में सुधार है जरूरी

डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि हेयर फॉल और समय से पहले बाल सफेद होने की मुख्य वजह हमारा गलत खान-पान और खराब दिनचर्या है. इससे बचने के लिए सबसे पहले हमें अपने खाने-पीने की आदतों पर ध्यान देना होगा.

नारियल और भृंगराज का तेल: बालों के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा, भृंगराज का तेल भी बालों को स्वस्थ रखता है. स्थानीय भाषा में इसे ‘भंगरैया‘ भी कहते हैं.

घरेलू चूर्ण का सेवन: डॉ. पंकज के अनुसार, बालों को काला और मजबूत बनाने के लिए एक खास चूर्ण का सेवन करना चाहिए. काला तिल, आंवला और बादाम को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें. इस चूर्ण का सुबह-शाम एक-एक चम्मच सेवन करें.

पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त: बालों की समस्याओं का एक बड़ा कारण खराब पाचन तंत्र भी है. यदि आपका पाचन ठीक नहीं है, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और अपने खान-पान में सुधार करें.

बच्चों में भी बढ़ रही है समस्या

आजकल छोटे बच्चों के भी बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण फास्ट फूड का अधिक सेवन है. डॉ.पंकज ने बताया कि इसके लिए परिवार के बड़े लोग भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि वे ही बच्चों को फास्ट फूड लाकर देते हैं. फास्ट फूड से परहेज करने और सही खान-पान अपनाने से इस समस्या को रोका जा सकता है. इन उपायों को कम से कम तीन महीने तक लगातार अपनाने से बालों का झड़ना और सफेद होना कम हो सकता है. स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित आहार से आप इन समस्याओं से बच सकते हैं.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बालों की समस्या से हैं परेशान? जानें झड़ने और सफेद होने से रोकने के अचूक उपाय

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *