मोबाइल लोकेशन से हुआ झूठी लूट का खुलासा‎: मुनीम ने ही रची थी 10 किलो चांदी हड़पने की साजिश, चार गिरफ्तार – Jhabua News


मेघनगर-झाबुआ मार्ग पर गुरुवार को हुई 10 किलो चांदी की कथित लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। वारदात की कहानी गढ़ने वाला कोई और नहीं, बल्कि फरियादी मुनीम जयेश जैन ही निकला। पुलिस ने जयेश और उसके साथी राहुल सहित राजस्थान के शाहरुख और शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 6 किलो चांदी बरामद कर ली गई है, जबकि शेष आभूषणों की तलाश जारी है।

ज्वेलर पंकज वागरेचा के मुनीम जयेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि नकाबपोशों ने उसका बैग और मोबाइल छीन लिया है। जांच के दौरान जिस मोबाइल की लूट बताई गई, उसकी लोकेशन सैकड़ों किलोमीटर दूर मिली, जिससे पुलिस को मुनीम पर शक हुआ। कड़ी पूछताछ में जयेश ने कबूला कि उसने साथियों के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार शाम मेघनगर लेकर पहुंची, जहां घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है। पड़ोसी ही निकले चोर:
रेकी कर 5 लाख के जेवर उड़ाए, गुजरात में बेचे रिटायर वनपाल रविंद्र सिंह भाटी के सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को मोहल्ले के ही दीपक, मजानसिंह और संजय ने अंजाम दिया था। आरोपियों ने 18 फरवरी की रात रैकी कर चोरी की और आभूषण गुजरात के जाकिर को बेच दिए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर 5 लाख का माल बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के बाद यह सफलता मिली। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *