इंदौर में करणी सेना पदाधिकारी पर एफआईआर: होली के दिन इवेंट में जाने से रोका था; क्रिश्चियन युवक से मारपीट का आरोप – Indore News


इंदौर की हीरानगर पुलिस ने करणी सेना के एक पदाधिकारी के खिलाफ मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। पदाधिकारी ने होली के दिन इलाके में एक इवेंट प्रोग्राम में जाने से क्रिश्चियन युवक को रोका था और उसकी पिटाई कर दी थी। इस मामले में छात्र ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत के खिलाफ शेल्बी फिलिप की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। शेल्बी फिलिप ने बताया कि होली के दिन वह एमआर-10 पर आयोजित एक इवेंट प्रोग्राम में पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने टिकट भी लिया था। गेट पर एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर चेकिंग शुरू की। जब मैंने उनसे पूछा, तो उसने अपना नाम मानसिंह राजावत बताया। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे, जिनकी जानकारी नहीं है। इसके बाद राजावत ने उनके दोस्त अभित से उसकी आईडी मांगी। उसे चेक करने के बाद उन्होंने शेल्बी की आईडी देखकर कहा कि “तुम क्रिश्चियन हो”। इसके बाद उन्होंने शेल्बी का मोबाइल छीन लिया और आईडी-पासवर्ड पूछा। मोबाइल चेक करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ अपशब्द कहे और मारपीट करने लगे। वहां मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव किया। बाद में उन्हें थाने ले जाकर उन पर ही आरोप लगा दिए गए। छात्र ने बताया कि उसकी एक युवती दोस्त के फोटो और वीडियो भी बिना अनुमति के वायरल कर दिए गए। इस मामले में छात्र ने अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद हीरानगर पुलिस ने रात में एफआईआर दर्ज कर ली। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *