दांतों से खून, मसूड़ों में सूजन और मुंह की बदबू? दादी के ये नुस्खे देंगे राहत

Last Updated:

Ways to avoid pyorrhea: दांतों में पायरिया, बदबू और सूजकर मसूड़ों से खून आने जैसी तकलीफ लोगों को बेहद परेशान करती है. ऐसे में आप कुछ पुराने और कारगर नुस्खे आजमा सकते हैं. आइए जानते है दादी नानी के नुस्खे…..

पायरिया दांतों में होने वाली ऐसी बीमारी है, जिसके चलते लोग अक्सर दांतों की सड़न और हड्डियों में कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं.

pyorrhea

पायरिया न सिर्फ आपका खाना-पीना प्रभावित करता है, बल्कि यह बहुत दर्दनाक होता है और दांतों को भी खराब दिखाता है. वैसे तो बाजार में पायरिया के इलाज के लिए कई महंगे टूथपेस्ट और दवाइयां मिलती हैं, लेकिन आप दादी-नानी के कारगर नुस्खों को भी अपना सकते हैं.

pyorrhea

आप हथेली पर आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच नमक, कुछ बूंदें सरसों का तेल और कुछ बूंदें नींबू का रस लेकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण को दांतों पर लगाकर उंगली की मदद से रगड़ें. ऐसा 4 से 5 दिनों तक करने से आपको राहत मिलेगी.

पायरिया

इसके साथ ही आप घर पर ही एक दंत मंजन तैयार करके उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको 50 ग्राम नीम पाउडर, 25 ग्राम लौंग पाउडर, 25 ग्राम हल्दी पाउडर, 25 ग्राम सेंधा नमक और 25 ग्राम बेकिंग सोडा की जरूरत होगी, जो आप किसी भी पंसारी की दुकान से ले सकते हैं.

pyorrhea

इन सभी सामग्रियों का पाउडर बनाकर मिलाएं और एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें. रोजाना इसे लेकर 4 से 5 मिनट तक दांतों पर मंजन करें और 2 से 3 मिनट बाद कुल्ला कर लें. इससे आपको आराम मिलेगा. 

pyorrhea

आप तुलसी का उपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके पायरिया से राहत दिलाते हैं. आप रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 तुलसी के पत्तों को चबाएं या इनका पेस्ट बनाकर मसूड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें, जिससे सूजन और खून बहना कम होगा. तुलसी की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें सेंधा नमक मिलाकर इसे टूथ पाउडर के रूप में इस्तेमाल करें और यह पाउडर दांतों को मजबूत बनाता है.

pyorrhea

पायरिया में फिटकरी भी उपयोगी होती है. आप पानी में फिटकरी डालकर इसके पानी से कुल्ला कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें फिटकरी के टुकड़े डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. फिर इस पानी से कुल्ला करें. प्रतिदिन 2 से 3 मिनट तक इस पानी से कुल्ला करने से आपकी दिक्कतें दूर हो जाएंगी.

homelifestyle

दांतों से खून, मसूड़ों में सूजन और मुंह की बदबू? दादी के ये नुस्खे देंगे राहत

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *