किसान ने गाजर की खेती का अपनाया अनोखा तरीका, 3 महीने में 2500 की लागत से कमाए 150000

Last Updated:

रामलेश मौर्य बताते हैं कि वह एक बीघा में गाजर की खेती कर रहे हैं हालांकि एक बीघा में उनकी खेती करने में 2000 का बीज लगा है और एक बेड से वह ढाई से तीन कुंतल गाजर आसानी से हार्वेस्टिंग कर लेंगे. गाजर की खेती 3 महीने की खेती है वह बताते हैं कि 2000 से 2500 की लागत लगाकर 3 महीने में वह लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए की कमाई करेंगे.

ख़बरें फटाफट

मऊः जनपद का एक ऐसा किसान जो गाजर की खेती का अद्भुत तरीका अपनाया है और अलग तरीके से गाजर की खेती करके अच्छा पैदावार कर रहा है. यदि आप भी खेती में रुचि रखते हैं तो इस विधि से गाजर की खेती करके अच्छी पैदावार कर सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं. कम समय में बेहतर उपज देने वाली फसल गाजर होती है जिसकी बाजार में डिमांड भी खूब होती है.

ड्रिप लगाकर बेड विधि से गाजर की खेती

लोकल 18 से बात करते हुए प्रगतिशील किसान रामलेश मौर्य बताते हैं कि वह ब्लाउज किस्म की गाजर की खेती कर रहे हैं. वह समतल भूमि पर खेती न करके ड्रिप के माध्यम से बेड विधि से गाजर की खेती कर रहे हैं. आमतौर पर गाजर की खेती में समय लंबा लगता है लेकिन इस विधि से खेती करने में लगभग दो महीने में गाजर पूरी तरह से हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगा. हालांकि उनका उद्यान विभाग से यह आइडिया मिला कि ड्रिप लगाकर बेड विधि से गाजर की खेती करने से पैदावार अधिक होती है और कम समय में तैयार होती है उन्होंने यह तरीका अपनाया और आज उनका गाजर लगभग तैयार हो गया है.

2500 की लागत में 3 महीने में डेढ़ लाख की कमाई

रामलेश मौर्य बताते हैं कि वह एक बीघा में गाजर की खेती कर रहे हैं हालांकि एक बीघा में उनकी खेती करने में 2000 का बीज लगा है और एक बेड से वह ढाई से तीन कुंतल गाजर आसानी से हार्वेस्टिंग कर लेंगे. गाजर की खेती 3 महीने की खेती है वह बताते हैं कि 2000 से 2500 की लागत लगाकर 3 महीने में वह लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए की कमाई करेंगे. उन्होंने बताया कि यह आइडिया उन्हें ध्यान विभाग के अधिकारी संदीप गुप्ता के द्वारा मिला और उन्होंने ही बताया कि आप गाजर की खेती करिए अच्छा मुनाफा होगा हालांकि मेल सेवा ₹2000 का बीज लेकर आए और एक बीघा में गाजर की खेती कर रहे हैं.

गाजर के साथ कर रहे अन्य फसलों की खेती

रामलेश मौर्य के घर में तीन से चार लोग सरकारी नौकरी करते हैं लेकिन उन्होंने अपनी परंपरागत खेती करना नहीं छोड़ा साथ ही उनका एक और लड़का आईटीआई करके खेती ही कर रहा है. उनका कहना है कि यदि सब लोग नौकरी ही करेंगे तो खेती कौन करेगा. हालांकि आज वह बड़े पैमाने पर खेती ही कर रहे हैं वह सिर्फ गाजर ही नहीं बल्कि बिन्स, स्ट्रॉबेरी, कद्दू, गोभी और ड्रैगन फ्रूट की बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं. उनके यहां खेती करने के लिए प्रत्येक दिन 7 से 8 मजदूर खेतों में काम करते रहते हैं क्योंकि अलग-अलग प्रकार की खेती किए हुए हैं जिससे प्रत्येक दिन फसलों की हरवेस्टिंग होती रहती है उसके लिए 7 से 8 लोगों की जरूरत पड़ती है. तो यदि आप भी गाजर की खेती करना चाहते हैं बेड विधि से खेती करके अच्छी पैदावार कर सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *